{"_id":"68122f2591c40bd8e30473bc","slug":"csk-vs-pbks-glenn-maxwell-out-of-the-entire-ipl-2025-season-punjab-captain-shreyas-iyer-gave-the-answer-know-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs PBKS: आईपीएल के पूरे सत्र से बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल? पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs PBKS: आईपीएल के पूरे सत्र से बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल? पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब; जानिए
Wed, 30 Apr 2025 07:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:39 PM IST
सार
श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी (मैक्सवेल) अंगुली में फ्रैक्चर है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अब तक फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ANI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल रहे हैं। वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि उनकी (मैक्सवेल) अंगुली में फ्रैक्चर है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अब तक फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
आईपीएल के मौजूदा सत्र में प्रभावित नहीं कर सके मैक्सवेल
मौजूदा सत्र में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैक्सवेल पंजाब की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर टीम में शामिल किया था। हालांकि, वह अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अब तक खेले सात मुकाबलों में वह सिर्फ 48 रन ही बना सके हैं और उन्होंने चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे। उन्हें चोट लगी है। उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे।