फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs KKR, IPL 2021 Final: Salman Khan's favourite Cricket Player MS Dhoni; Special Show Just Before The IPL Final

IPL फाइनल में सलमान: मैच से ठीक पहले दबंग खान का स्पेशल शो, अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का किया खुलासा

Fri, 15 Oct 2021 09:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Oct 2021 09:18 PM IST
सार

शो में सलमान के साथ कुछ बच्चे भी मौजूद रहे। जब उनसे फाइनल में उनके फेवरेट टीम के बारे में पूछा गया, तो सलमान ने कहा कि दोनों ही टीमें अच्छी हैं।

विज्ञापन
CSK vs KKR, IPL 2021 Final: Salman Khan's favourite Cricket Player MS Dhoni; Special Show Just Before The IPL Final
महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 अपने अंजाम तक पहुंच चुका है। फाइनल में चेन्नई ने कोलकाता को हराया। इस मैच के शुरू होने से ठीक पहले एक स्पेशल शो रखा गया। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान नजर आए। उन्होंने इस कार्यक्रम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन


शो में सलमान के साथ कुछ बच्चे भी मौजूद रहे। जब उनसे फाइनल में उनके फेवरेट टीम के बारे में पूछा गया, तो सलमान ने कहा कि दोनों ही टीमें अच्छी हैं। दोनों ने इतनी मेहनत की तभी वो फाइनल तक पहुंच पाई हैं। फाइनल में वही टीम जीतेगी, जो अच्छा खेलेगी।
विज्ञापन

 

शो के दौरान सलमान ने एक बात साफ तौर पर कही कि उनके ऑल टाइम फेवरेट खिलाड़ी धोनी हैं। उन्होंने कहा- पिछले साल लोग बात कर रहे थे कि धोनी अब नहीं खेल पा रहे। वो खत्म हो गए हैं, लेकिन जब-जब लोग ऐसा कहेंगे, तब-तब धोनी खुद लोगों को गलत साबित कर देंगे। सलमान ने कहा कि धोनी में अगर दम नहीं होता तो वो आज वो आज फाइनल नहीं खेल रहे होते।

सलमान और धोनी की दोस्ती पुरानी है। धोनी एक बार सलमान खान से मिलने उनके घर भी गए थे। तब उनके साथ साक्षी और जीवा भी थीं। तब उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इस स्पेशल शो के दौरान सलमान के साथ जतिन सप्रू और इरफान पठान भी मौजूद थे। स्पेशल शो में सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा भी साथ आए थे। यह दोनों फिलहाल फिल्म 'अंतिम' का प्रमोशन कर रहे हैं।






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed