{"_id":"69edf7d5b09feeadbb01b2a3","slug":"csk-vs-gt-ipl-2026-sanju-samson-third-fastest-to-5000-ipl-runs-dismissed-by-rabada-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs GT: सैमसन IPL में सबसे कम गेंदों में 5000 रन बनाने वाले तीसरे, टी20 में रबाडा का तीसरी बार बने शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs GT: सैमसन IPL में सबसे कम गेंदों में 5000 रन बनाने वाले तीसरे, टी20 में रबाडा का तीसरी बार बने शिकार
Sun, 26 Apr 2026 05:02 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:02 PM IST
सार
गुजरात के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
संजू सैमसन-कगिसो रबाडा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे कम गेंदों में पांच हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज
सीएसके का सामना चेपॉक स्टेडियम में रविवार को गुजरात से हुआ। इस मुकाबले में सैमसन दो चौकों की मदद से सिर्फ 11 रन बना पाए, लेकिन वह आईपीएल में पांच हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। इतना ही नहीं वह यह कारनामा सबसे कम गेंदों में करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। सबसे कम गेंदों में आईपीएल में पांच हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 3288 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 3554 गेंदों का सहारा लिया। वहीं, तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 3555 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर क्रमश: सुरेश रैना (3620 गेंदें), केएल राहुल (3688 गेंदें) और महेंद्र सिंह धोनी (3691 गेंदें) हैं।

टी20 में रबाडा ने तीसरी बार सैमसन को भेजा पवेलियन
गुजरात को पहली सफलता कगिसो रबाडा ने दिलाई। उन्होंने संजू सैमसन को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। टी20 क्रिकेट की पांच पारियों में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब रबाडा ने सैमसन को पवेलियन की राह दिखाई है। 28 गेंदों में सैमसन इस गेंदबाज के खिलाफ 37 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.14 का रहा है।