फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs DC 2021 Gautam Gambhir prediction comes true as Robin Uthappa delivers for CSK smashes quickfire fifty during 1st qualifier

CSK vs DC: आखिर सच साबित हुई गंभीर की भविष्यवाणी, उथप्पा ने तेज अर्धशतक लगाकर सीएसके को फाइनल में पहुंचाया

Mon, 11 Oct 2021 11:13 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 11 Oct 2021 11:13 AM IST
सार

दिल्ली के खिलाफ खेले जाने वाले क्वालीफायर मैच से पहले गौतम गंभीर ने कहा था कि सीएसके को उथप्पा को मौका देना चाहिए वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आखिर गंभीर भविष्यवाणी सही साबित हुई। उथप्पा ने इस अहम मुकाबले में अर्धशतक लगाकर टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
CSK vs DC 2021 Gautam Gambhir prediction comes true as Robin Uthappa delivers for CSK smashes quickfire fifty during 1st qualifier
रॉबिन उथप्पा - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोलाकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे गौतम गंभीर ने चेन्ऩई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को लेकर भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले क्वालीफायर मुकाबले से पहले उन्होंने एमएस धोनी एंड कंपनी को सलाह दी थी कि इस मैच में सुरेश रैना की जगह उथप्पा को मौका दिया जाए। धोनी ने वैसा ही किया और क्वालीफायर मैच में उन्होंने रैना को दरकिनार कर उथप्पा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। रॉबिन ने अपने कप्तान को बिल्कुल निराश नहीं किया और दिल्ली के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाकर चेन्नई की जीत आसान कर दी। उथप्पा ने इस मुकाबले में 44 गेंदों पर 63 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। 

विज्ञापन

उथप्पा पर भरोसा करे सीएसके

दिल्ली और सीएसके के बीच खेले गए मैच के बाद ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, रॉबिन उथप्पा ने मौकों का फायदा नहीं उठाया, लेकिन मेरा अब मानना है कि आपको उथप्पा के साथ बने रहना होगा वह बेहतर प्रदर्शऩ करेंगे। इससे पहले लीग मैचों के दौरान धोनी ने उथप्पा को दो मैचों में आजमाया था जिसमें वह फ्लॉप रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

35 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा कर रहा। उनकी इस शानदार पारी के चलते सीएसके के मध्यक्रम की समस्या हल हो गई। उथप्पा आईपीएल में अब 4500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने सीएसके के लिए अहम मैच में यादगार पारी खेली। अगर उथप्पा की यह फॉर्म जारी रही तो वह धोनी की टीम को चौथी बार खिताब जिता सकते हैं। 

विज्ञापन

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया

दुबई में खेले गए इस क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से मात दी। ऋषभ पंत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ 60 और कप्तान पंत ने 51 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 2 गेंद शेष रहते 173 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। सीएसके की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ 70 रन बनाए जबकि, रॉबिन उथप्पा ने 63 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed