फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK Tweet on Virat Kohli is viral now wrote the king is back they are saying but he never left did he

Virat Kohli: विराट के शतक के बाद सीएसके का ट्वीट वायरल, लिखा- सब कह रहे किंग वापस आया, लेकिन वह तो...

Sat, 10 Sep 2022 11:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने कहा है कि कोहली ने कोई वापसी नहीं की है। 
 

विज्ञापन
CSK Tweet on Virat Kohli is viral now wrote the king is back they are saying but he never left did he
शतक लगाने के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया को सुपर चार में पहले पाकिस्तान फिर श्रीलंका ने हराया और फाइनल की रेस से बाहर कर दिया। हालांकि, इस टूर्नामेंट में विराट कोहली अपनी पुरानी लय में लौट आए और यह भारत के लिए सबसे अच्छी खबर है। टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में अर्धशतक लगाने वाले विराट ने आखिरी मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। उनके लय में लौटने से भारतीय टीम काफी मजबूत हुई है। 
विज्ञापन


विराट ने 1020 दिन का इंतजार करने के बाद शतकीय पारी खेली। अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन बनाने से पहले उन्होंने नंवबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। विराट के इस शतक के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। कोहली के फैंस से लेकर क्रिकेट पंडितों तक का मानना है कि विराट वापसी कर चुके हैं, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने कुछ और ही ट्वीट किया और सोशल मीडिया पर यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

विराट कभी गए ही नहीं थे
चेन्नई की टीम ने विराट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा "किंग वापस आ गया है, ऐसा वे कह रहे हैं, लेकिन वह कहीं गया ही नहीं था, गया था क्या ?" इसके साथ ही विराट की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें उन्हें टेस्ट शतक लगाने के बाद जश्न मनाते देखा जा सकता है। इसके साथ ही फोटो पर पीछे लिखा गया पोरकंडा सिंघम। 

टी20 में पहले शतक के साथ विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड
विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए पहली बार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए। इसके साथ ही वे क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 118 रन बनाए थे। विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक लगा चुके हैं और सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। रिकी पोंटिंग ने भी 71 शतक लगाए हैं और सचिन ने सबसे ज्यादा 100 शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed