फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK CEO confident, 'Thala' Dhoni to be boss of Chennai Super Kings in ten years

CSK के सीईओ को भरोसा, 10 साल में चेन्नई सुपर किंग्स के बॉस होंगे 'थाला' धोनी

Tue, 07 Jul 2020 07:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 07 Jul 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
CSK CEO confident, 'Thala' Dhoni to be boss of Chennai Super Kings in ten years
धोनी सीएसके - फोटो : social media

महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और इस टीम और यहां के लोगों से उनके रिश्ते इतने गहरे हैं कि लोगों उनकी प्यार से थाला कहकर बुलाते हैं। धोनी के बगैर चेन्नई की बात करना भी बेईमानी है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी को भविष्य में टीम का मालिक तक बनने की उम्मीद जाता दी है। विश्वनाथन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी टीम का दिलोदिमाग हैं और आने वाले दस साल में अगर वह ‘टीम बॉस’ होते हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी ।

विज्ञापन


धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर अपने ‘थाला’ (तमिल में अगुआ) के जन्मदिन का जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विश्वनाथन ने स्टार स्पोर्ट्स वन के तमिल शो पर कहा, ‘आने वाले दस साल में मुझे लगता है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के बॉस होंगे।’
विज्ञापन


धोनी आईपीएल की शुरूआत से चेन्नई के कप्तान हैं और टीम कभी भी शीर्ष चार से नीचे नहीं रही। विश्वनाथन का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि वह टीम के मालिक एन श्रीनिवासन के करीबी माने जाते हैं। अब देखना यह है कि क्या धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के जरिए खेल प्रशासन में उतरते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वनाथन ने यह भी बताया कि धोनी चेन्नई के पसंदीदा ‘थाला’ कैसे बन गए। उन्होंने कहा, ‘वह अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में माहिर हैं। टीम का हर खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता है, यही वजह है कि हम उन्हें थाला कहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed