फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK and MI wants to buy new Franchises in South Africa new T20 league with Sunder's Stake

CSA New T20 League: दक्षिण अफ्रीका की नई लीग में फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं चेन्नई और मुंबई, दूसरी बड़ी लीग बनाने का लक्ष्य

Fri, 06 May 2022 01:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 06 May 2022 01:20 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की नई क्रिकेट लीग में छह टीमें होंगी। इसमें चेन्नई और मुंबई के अलावा दिल्ली, राजस्थान और केविन पीटरसन की अगुवाई वाला एक संगठन भी टीम खरीदना चाहता है। ऐसे में लीग को पांच मालिक पहले ही मिल चुके हैं। 
 

विज्ञापन
CSK and MI wants to buy new Franchises in South Africa new T20 league with Sunder's Stake
दो लीग के विफल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका में नई लीग शुरू हो सकती है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल की चार फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स दक्षिण अफ्रीका की नई क्रिकेट लीग में फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन की अगुवाई वाला एक संगठन भी इस लीग में फ्रेंचाइजी खरीदने का मन बना रहा है। इस लीग का आयोजन अगले साल जनवरी के महीने में किया जाएगा, जिसमें छह टीमें होंगी, जो आपस में दो-दो मैच खेलेंगी। हर टीम को दूसरी टीमों के साथ एक मैच में अपने घरेलू मैदान में और एक मैच उनके घरेलू मैदान में खेलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


इस लीग में कुल 30 लीग मैच होंगे। इसके बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट बोर्ड तीसरी बार आईपीएल की तर्ज में अपनी क्रिकेट लीग शुरू करने की कोशिश कर रहा है। सबसे पहले 2017 में ग्लोबल लीग टी20 शुरू की गई थी, जो कि असफल रही। इसके बाद 2018 और 2019 में मजंसी सुपर लीग खेली गई। इसके बाद इसे भी बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

दूसरी सर्वश्रेष्ठ लीग बनाने का सपना 
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों की बैठक में साझा किए गए एक दस्तावेज के अनुसार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड दुनिया की दूसरी सबसे बेहतरीन क्रिकेट लीग बनाने की कोशिश कर रहा है। इस दस्तावेज में कहा गया है कि सिर्फ आईपीएल ने ही सफलता के नए आयाम बनाए हैं। दुनिया की बाकी क्रिकेट लीग और आईपीएल के बीच बड़ा अंतर है। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड का उद्देश्य अपनी लीग को दुनिया की दूसरी सबसे बेहतरीन क्रिकेट लीग बनाना है। 

सुंदर की हिस्सेदारी ने बढ़ाई रुचि 
इस लीग में 57.5 फीसदी हिस्सेदारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड, 30 फीसदी हिस्सेदारी ब्रॉडकास्टर सुपरस्पोर्ट्स और 12.5 फीसदी हिस्सेदारी सुंदर रमन के पास है। सुंदर रमन ने आईपीएल की शुरुआत कराने में अहम योगदान दिया था। वो आईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं और बीसीसीआई के सबसे ताकतवर अधिकारियों में से एक थे। 
विज्ञापन

कैसे होगी कमाई
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के अनुसार अगले 10 सालों में इस लीग के आयोजन में 56 मिलियन डॉलर (430.53 करोड़) का खर्च आएगा। वहीं, इस दौरान लीग के जरिए सिर्फ 30 मिलियन डॉलर (230.55 करोड़) की कमाई होगी। हालांकि, सुपर स्पोर्ट्स ने वादा किया है कि इस दौरान वह बोर्ड को 89 मिलियन (683.98 करोड़) रुपये देगा। इससे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और सभी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा। यह रकम फ्रेंचाइजी और बोर्ड की बीच आधी-आधी बांटी जाएगी। इसके साथ ही कहा गया है कि यह लीग पहले दिन से ही दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड को फायदा पहुंचाएगी। इस वजह से यह पिछले दोनों प्रयासों से अलग है। 

दो लीग में हो चुका है बड़ा नुकसान
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को जीएल टी20 के लिए कोई ब्रॉडकास्टर नहीं मिला था। इस लीग को एक सीजन बाद बंद करना पड़ा ता और बोर्ड को करोड़ों का नुकसान हुआ था। इसके बाद एमएसएल इवेंट के लिए एसएबीसी ने 1.6 मिलियन डॉलर की मामुली राशि दी थी। वहीं, इसके आयोजन का खर्च 12.7 मिलियन डॉलर के करीब था। इन दोनों लीग में नुकसान के बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के पास पैसे की कमी हो गई थी। इसी वजह से अफ्रीकी बोर्ड ने टी20 मार्केट से अपने कदम पीछे ले लिए। 

अब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड का प्लान है कि 2033 तक यह लीग स्थापित हो जाएगी और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। टूर्नामेंट के 11वें साल तक सभी फ्रेंचाइजी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को अपनी कमाई का 20 फीसदी हिस्सा देंगी। 

अगले पांच सालों में तीन आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा अफ्रीका 
दक्षिण अफ्रीका को अगले पांच सालों में तीन आईसीसी इवेंट की मेजबानी करनी है। जनवरी 2023 में महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद फरवरी में महिला टी20 विश्व कप होगा और 2027 में पुरुष वनडे विश्व कप की मेजबानी भी दक्षिण अफ्रीका को दी गई है। इसमें नामीबिया और जिम्मेबाब्वे में भी कुछ मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed