{"_id":"62d6269016e26b55434cd602","slug":"csa-t20-league-becomes-mini-ipl-in-south-africa-know-these-6-teams-and-their-owners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSA T20 League: दक्षिण अफ्रीका में होगा मिनी आईपीएल, चेन्नई-मुंबई सहित छह आईपीएल फ्रेंचाइजी बना रहीं टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSA T20 League: दक्षिण अफ्रीका में होगा मिनी आईपीएल, चेन्नई-मुंबई सहित छह आईपीएल फ्रेंचाइजी बना रहीं टीम
Wed, 20 Jul 2022 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 20 Jul 2022 04:33 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट लीग में आईपीएल की छह फ्रेंचाइजी टीम बना रही हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में अगले साल ले नई टी20 लीग की शुरुआत हो रही है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका इसका आयोजन साल की शुरुआत में ही कर सकता है। इस लीग में आईपीएल टीमों के मालिकों ने भी काफी रुचि दिखाई है। इसके बाद माना जा रहा है कि यह लीग मिनी आईपीएल बन सकती है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों के बिना आईपीएल जैसी लीग की कल्पना करना मुश्किल है, लेकिन टीम के मालिक वही होंगे, जो आईपीएल में होते हैं। साथ ही विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में खेलेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस लीग में फ्रेंचाइजी की नीलामी बुधवार 13 जुलाई को बंद हो गई और माना जा रहा है कि आईपीएल की टीमों ने इस लीग में जमकर निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेबसाइट के अनुसार, मुंबई इंडियंस के अंबानी परिवार, चेन्नई सुपर किंग्स के एन. श्रीनिवासन, दिल्ली कैपिटल के पार्थ जिंदल, सनराइजर्स हैदराबाद के मारन परिवार, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले ने इस लीग में छह फ्रेंचाइजी खरीदी हैं। यह लीग अगले साल की शुरुआत में होने वाली है।
The global footprint of the IPL is expanding swiftly 🇿🇦
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 20, 2022
🔗 https://t.co/3O93xOVKX3 pic.twitter.com/pvSlclABsD
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड यह कहता रहा है कि फ्रेंचाइजी के चयन की घोषणा महीने के अंत में ही की जाएगी, वेबसाइट ने पुष्टि की कि आईपीएल टीम के मालिकों को सूचित कर दिया गया है कि बोली में उन्हें फ्रेंचाइजी मिल चुकी है। साथ ही उनसे शहरों के बारे में उनकी पसंद के बारे में पूछा गया है।
केप टाउन में होगी मुंबई की टीम
मुंबई इंडियंस केप टाउन में अपनी टीम बनाने के लिए तैयार है। एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को जोहानिसबर्ग में स्थित फ्रैंचाइजी दिए जाने की संभावना है, जबकि दिल्ली की टीम प्रिटोरिया में सेंचुरियन में स्थित होगी और प्रिटोरिया कैपिटल कहलाएगी।
एमआई और सीएसके ने सबसे बड़ी बोली लगाई, जो कि करीब 250 करोड़ रुपये की थी। आईपीएल मॉडल के अनुसार, प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 10 साल के लिए फ्रैंचाइज़ी शुल्क का 10 प्रतिशत का भुगतान करना होगा।
माना जाता है कि संजीव गोयनका, जिन्होंने पिछले साल आईपीएल की लखनऊ फ्रैंचाइजी हासिल की थी, वो डरबन फ्रैंचाइजी खरीदना चाहते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पोर्ट एलिजाबेथ में हो सकती है, जबकि रॉयल्स के को पार्ल में अपनी टीम बनानी होगी।

जनवरी के महीने में इस टी20 लीग का आयोजन होगा और इसी दौरान संयुक्त अरब अमीरात में एक और लीग का आयोजन होगा। माना जा रहा है कि कप्तान जोस बटलर और ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन सहित इंग्लैंड के मुख्य टी 20 खिलाड़ी सीएसए लीग में खेलने के इच्छुक हैं। मोईन अली यूएई लीग में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। फाफ डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका में रहेंगे। ड्वेन ब्रावो भी यहां चेन्नई फ्रेंचाइजी की टीम के लिए खेल सकते हैं।
सीएसए टी20 लीग में आईपीएल की किस टीम को कौन सा शहर मिला
सीएसए टी20 लीग में आईपीएल की किस टीम को कौन सा शहर मिला
- मुंबई इंडियंस- केप टाउन
- चेन्नई सुपर किंग्स- जोहान्सबर्ग
- दिल्ली कैपिटल्स- सेंचुरियन
- लखनऊ सुपर जायंट्स- डरबन
- सनराइजर्स हैदराबाद- पोर्ट एलिजाबेथ
- राजस्थान रॉयल्स- पार्ल