फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSA T20 League all you need to know teams players csk mi rpsg rr srh dc Durban Paarl Pretoria full list

CSA T20 League: बटलर को रॉयल्स तो राशिद खान को MI ने चुना, जानें अब किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया साइन

Fri, 12 Aug 2022 11:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 12 Aug 2022 11:05 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली टी20 लीग में छह आईपीएल फ्रेंचाजियों ने टीमें खरीदी हैं। इनमें चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल है।

विज्ञापन
CSA T20 League all you need to know teams players csk mi rpsg rr srh dc Durban Paarl Pretoria full list
जोस बटलर और राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल की सफलता के बाद दुनिया भर में टी20 लीग शुरू हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और यूएई ने हाल ही में नए टी20 लीग का एलान किया है। दोनों लीगों में आईपीएल के मालिकों ने टीमों को खरीदने में हिस्सा लिया। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली टी20 लीग में छह आईपीएल फ्रेंचाजियों ने टीमें खरीदी हैं। इनमें चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल है।
विज्ञापन


आईपीएल टीमों के मालिकों ने भी काफी रुचि के बाद माना जा रहा है कि यह लीग मिनी आईपीएल है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों के बिना आईपीएल जैसी लीग की कल्पना करना मुश्किल है, लेकिन टीम के मालिक वही होंगे, जो आईपीएल में होते हैं। साथ ही विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में खेलेंगे। फ्रेंचाइजियों ने धीरी-धीरे अपने साथ खिलाड़ियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएसए टी20 लीग में आईपीएल की किस टीम को कौन सा शहर मिला
मुंबई इंडियंस- केप टाउन
चेन्नई सुपर किंग्स- जोहान्सबर्ग
दिल्ली कैपिटल्स- सेंचुरियन
लखनऊ सुपर जायंट्स- डरबन
सनराइजर्स हैदराबाद- पोर्ट एलिजाबेथ
राजस्थान रॉयल्स- पार्ल

किस टीम ने अब तक किन खिलाड़ियों को खरीदा
पार्ल रॉयल्स:
जोस बटलर, ओबेड मैकॉय, डेविड मिलर, कोर्बिन बोश्च (अनकैप्ड)।
आरपीएसजी डरबन: क्विंटन डिकॉक, जेसन होल्डर, कायेल मेयर्स, रीस टोप्ले, प्रेनालेन सुब्रायेन।
एमआई केपटाउन: राशिद खान, डेवाल्ड ब्रेविस, कगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन।
विज्ञापन

डुप्लेसिस को चेन्नई ने चुना
एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल दिग्गज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मार्की खिलाड़ी के तौर फाफ डुप्लेसिस को टीम में शामिल किया है। उनके साथ मोईन अली, ड्वेन प्रिटोरियस और क्रिस मॉरिस के भी चुने जाने की खबर है। डुप्लेसिस 2011 से 2021 तक चेन्नई की टीम में थे। 2016 और 2017 में टीम आईपीएल में नहीं थी। वह फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed