फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSA director Graeme Smith want Sourav Ganguly to be new ICC Chief, share view on t20 world cup

गांगुली को बतौर ICC अध्यक्ष देखना चाहते हैं स्मिथ, टी-20 विश्व कप को टालने की भी पैरवी

Thu, 21 May 2020 11:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 May 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
CSA director Graeme Smith want Sourav Ganguly to be new ICC Chief, share view on t20 world cup
ग्रीम स्मिथ और सौरव गांगुली - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौरव गांगुली का कद बढ़ता नजर आ रहा ह। मौजूदा वक्त में बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली की छवि की वजह से अब उनका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर भी बढ़ता जा रहा है, शायद यही कारण है कि क्रिेकेट दक्षिण अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के चेयरमैन पद के लिये गांगुली का समर्थन किया है।

विज्ञापन


शंशाक मनोहर इस वक्त आईसीसी के चेयरमैन हैं और इसी महीने उनका कार्यकाल समाप्त हो जायेगा, ऐसे में इस बड़े पद के लिए नए उम्मीदवारों की खोज भी शुरू हो जाएगी। इस स्थिति में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान और मौजूदा निदेशक स्मिथ का गांगुली को समर्थन देना बड़ा मायने रखता है। स्मिथ ही नहीं गांगुली के नाम का समर्थन मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाक फॉल ने भी किया और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर ने भी भारत के इस पूर्व कप्तान को आईसीसी अध्यक्ष बनने के लिये सही व्यक्ति करार दिया था।
विज्ञापन


मौजूदा हालात में ऐसा भी हो सकता है कि मनोहर का कार्यकाल दो महीने के लिये बढ़ा दिया जाये लेकिन स्मिथ का खुले तौर पर गांगुली का समर्थन करना नई संभावनाओं को बल देता है, क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कोलिन ग्रेव्स अब तक प्रबल दावेदार के तौर पर आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘हमारे लिए सौरव गांगुली जैसे क्रिकेटर को आईसीसी के अध्यक्ष पद पर बैठे देखना शानदार होगा।’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खेल के लिए भी अच्छा होगा। वह इसे समझते हैं, वह उच्च स्तर तक क्रिकेट खेल चुके हैं, उनका सम्मान किया जाता है और उनकी नेतृत्व क्षमता इसके लिये अहम होगी।'

टल सकता है टी-20 विश्व कप का आयोजन: स्मिथ

स्मिथ ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी अपनी सोच जाहिर की। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के निदेशक और पूर्व कप्तान ने इस साल होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर नाउम्मीदी जताई, उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति और कोरोना की वजह से क्रिकेट पर लगे ब्रेक को देखकर मुझे लगता है कि क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का विश्व कप इस साल टल जाएगा और अगले साल की शुरुआत में होगा।

स्मिथ ने कहा, चाहे जैसे भी परिस्थिति हो, वे और उनकी टीम तैयार है और हालात के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed