फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   crucial test of captaincy in ipl-6

आईपीएल-6: कप्तानी की अग्निपरीक्षा

Fri, 29 Mar 2013 07:28 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Fri, 29 Mar 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
crucial test of captaincy in ipl-6

किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और मुंबई इंडियंस के कप्तानों के लिए इस साल आईपीएल का छठवां संस्करण अग्निपरीक्षा के समान है।

विज्ञापन


पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के सामने टीम को 2008 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचाने की बड़ी चुनौती है। वहीं, बंगलोर ने इस बार टीम की कमान युवा विराट कोहली जबकि मुंबई इंडियंस ने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को टीम की कमान सौंपी है।
विज्ञापन


कोहली को साबित करना होगा कि उनमें सफल कप्तान बनने का दमखम है तो पोंटिंग को दिखाना होगा कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान माना जाता है। अब देखना यह है कि इनमें से कौन उम्मीदों पर खरा उतरता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब
कप्तान और कोच : एडम गिलक्रिस्ट
घरेलू मैदान : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

दांव पर गिलक्रिस्ट की साख
2009 में डेक्कन चार्जर्स को खिताब दिलाने वाले एडम गिलक्रिस्ट की कमान में किंग्स इलेवन पंजाब 2011 और 2012 में कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी। पिछले साल पंजाब 16 में से आठ मैच जीतकर छठवें स्थान पर रही और लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में स्थान नहीं बना सकी। गिलक्रिस्ट के सामने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने की पहली सबसे बड़ी चुनौती है। इस टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी की साख दांव पर लगी है।


इन पर रहेगी नजरें
भारतीय खिलाड़ी : परविंदर अवाना, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, पॉल वालथेटी
विदेशी खिलाड़ी : शॉन मार्श, रेयान हैरिस, अजहर महमूद, डेविड हसी

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर
कप्तान : विराट कोहली
कोच : रे जेनिंग्स
घरेलू मैदान : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

विराट की अग्निपरीक्षा
पहली बार टीम की कमान पूरी तरह से मिलने के बाद विराट कोहली के लिए आईपीएल-6 अग्निपरीक्षा के समान है। स्टार खिलाड़ियों के भरी यह टीम 2012 में सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी। विराट की कोशिश कप्तानी की परीक्षा में खरा उतरने के साथ पहली बार टीम को चैंपियन का खिताब दिलाने पर भी होगी।

इन पर रहेगी नजरें
भारतीय खिलाड़ी : मयंक अग्रवाल, जहीर खान, चेतेश्वर पुजारा, आरपी सिंह, सौरभ तिवारी
विदेशी खिलाड़ी : क्रिस गेल, डेनियल विटोरी, मुथैया मुरलीधरन, एबी डीविलियर्स, दिलशान

मुंबई इंडियंस
कप्तान : रिकी पोंटिंग
कोच : जॉन राइट
घरेलू मैदान : वानखेड़े स्टेडियम

पोंटिंग की नई पारी
दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के लिए आईपीएल में मुंबई की कप्तानी एक नई पारी की शुरुआत की तरह है। मुंबई टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज की मौजूदगी के बावजूद यह टीम अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। लिहाजा पोंटिंग के सामने खिताब का सूखा खत्म करने की चुनौती है। पिछले साल मुंबई एलिमिनेटर राउंड में चेन्नई से हारकर बाहर हुई थी।

इन पर रहेगी नजरें
भारतीय खिलाड़ी : सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, मुनफ पटेल
विदेशी खिलाड़ी : किरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, मिचेल जानसन, जेम्स फ्रेंकलिन, फिल ह्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed