फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   crickteres ajit chandila punished life time ban from cricket

अजीत चंदीला पर आजीवन, हिकेन पर 5 साल का बैन

Mon, 18 Jan 2016 06:35 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 18 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
crickteres ajit chandila punished life time ban from cricket

हरियाणा के ऑफ स्पिनर अजीत चंदीला पर 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि मुंबई के बल्लेबाज हिकेन शाह पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने सोमवार को यहां हुई बैठक के बाद यह प्रतिबंध लगाया। बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली समिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया और निरंजन शाह शामिल हैं।
विज्ञापन


बत्तीस वर्षीय चंदीला राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते समय स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए थे। उन पर रिश्वत लेने, फिक्सिंग, जानबूझकर खराब खेलने और साथी खिलाड़ी से सट्टेबाजी के लिए संपर्क करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदीला को बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के  उल्लंघन का दोषी पाया गया है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि अजीत चंदीला को बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

चंदीला बोर्ड या उसकी सदस्य इकाईयों द्वारा आयोजित किसी तरह की क्रिकेट गतिविधि में आजीवन हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

दूसरी ओर हिकेन शाह पर घरेलू क्रिकेट में मुंबई के साथी खिलाड़ी को भ्रष्टाचार की पेशकश करने का आरोप है।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन पर शाह पांच साल तक क्रिकेट के किसी भी प्रारूप या बोर्ड की गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

पाक अंपायर असद रउफ पर फैसला 12 फरवरी तक टला
बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने अजीत चंदीला के सह-आरोपी पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ पर फैसला 12 फरवरी तक टाल दिया है। उन्हें जवाब देने के लिए नौ फरवरी तक का समय दिया गया है।


असद रउफ मामले में भी सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन वह खुद उपस्थित नहीं थे। उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की गई और दूसरे जांच अधिकारी को नियुक्त कर जांच की जानी चाहिए। अनुशासन समिति ने यह अनुरोध खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed