फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Crickets Excited About Release of Kabaali

कबाली के लिए ‘खास’ प्रार्थना कर रहे हैं अश्विन

Sat, 23 Jul 2016 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Crickets Excited About Release of Kabaali
सुरेश रैना - फोटो : getty
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई है। फिल्मों और क्रिकेट का रिश्ता काफी गहर है। बात जहां ‘थलाइवा’ यानी रजनीकांत की बात आ जाए, तो मजा कई गुना बढ़ जाता है। भारतीय सिनेमा में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ आज ही रीलीज हुई है।
विज्ञापन


जहां तमिल नाडु और कर्नाटक की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी दी है, वहीं तमिल नाडु से खास नाता रखने वाले क्रिकेटर्स भी इस फिल्म की रीलीज के लिए खासी खुशी जता रहे हैं। आईपीएल से निलंबित टीम चैन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सुरेश रैना भी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहें हैं। रैना इस फिल्म का ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ देख कर आए।
विज्ञापन


चैन्नई के लिए खेलने के बाद रजनी का खुमार उनपर न चढ़े, यह तो हो नहीं सकता। साउथ के ‘बॉस’ की फिल्मों के फैन रैना भी हैं। रैना ने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर ही फिल्म का रीलीज की खुशी मनाई। अपने 41 साल के फिल्मी करियर में रजनीकांत ने कमाल ही कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Amazing Movie First Day First Show ! Let the festival begin #thalaivar #kabali #nerrupuda #magizhchi #rajnikanth sir

A photo posted by Suresh Raina (@sureshraina3) on

देखिए अश्विन के साथ बाकी टीम की 'खास प्रार्थना'

Crickets Excited About Release of Kabaali
आर अश्विन - फोटो : getty
इससे पहले टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर और चैन्नई में रैना के साथी रविचंद्रन अश्विन ने भी इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया था। अश्विन तमिल नाडु से आते हैं और रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं। अपने ट्वीट में अश्विन वेस्टइंडीज में इस फिल्म की सफलता के ‘प्रार्थना’ कर रहें हैं।

इस फिल्म की टिकटें रीलीज से कई घंटों पहले ही बिक चुकी थी। लोग रात से ही फिल्म की टिकटे खरीदने के लिए सिनेमा घरों के बाहर खड़ें हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड तोड़ेगी। रजनी सर की फैन तो टीम इंडिया भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed