फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है और यह शुरू हो चुका है। कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।
इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी मोहब्बत की कहानी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
कहते हैं मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता। वह जाति-पंथ और देशीय सीमाओं से परे खुद में एक धर्म है। प्यार की खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने प्यार को पाने की हर कोशिश करते हैं और हासिल करके ही मानते हैं। कुछ ऐसी ही है क्रिकेटर जहीर और एक्ट्रेस-मॉडल सागरिका घाटगे की लव स्टोरी
जहीर और सागरिका की पहली मुलाकात काफी फिल्मी थी। कहा जाता है कि सागरिका और जहीर दोनों अपने खास दोस्तों के जरिए किसी पार्टी में मिले थे। एक्ट्रेस के अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं। इसी वजह से वो फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा बनी थीं।
जहीर ने अपने घर वालों को अपनी और सागरिका की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी तब उसके बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां बोला।
5 of 8
जहीर खान और सागरिका घाटगे
सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजयसिन घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें एड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।