{"_id":"401adeae-9260-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"cricketer-suresh-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद बजेगा रैना की शादी का बैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन साल बाद बजेगा रैना की शादी का बैंड
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना की शादी के लिए खेल प्रेमियों को अभी तीन साल और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सुरेश ने अपनी शादी की जिम्मेदारी अपने परिजनों को सौंप रखी है और उनका पूरा फोकस इस समय क्रिकेट पर है। प्रदेश सरकार की ओर से यश भारती सम्मान की घोषणा से रैना के परिजन बेहद खुश हैं।
सुरेश रैना के बड़े भाई दिनेश रैना ने बताया कि यश भारती सम्मान मिलने की सूचना उन्हें प्रदेश शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली। यह सूचना मिलने के बाद से पूरी फैमिली बेहद खुश है, क्योंकि यह रैना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जहां तक सुरेश की शादी की बात है तो इसके लिए तीन साल समय और है। अभी उनका पूरा ध्यान केवल क्रिकेट की तरफ है। वह बेहतर से बेहतर फार्म में दिखाना चाहते हैं। उनकी शादी फैमिली की सहमति से ही होगी।
विज्ञापन
पिता टीसी रैना ने कहा कि सुरेश और बुलंदियां छुए बस यही इच्छा है। उन्होंने बताया कि यश भारती सम्मान 23 मार्च को लखनऊ में मिलेगा, लेकिन यह सम्मान सुरेश नहीं ले पाएंगे, क्योंकि वह टेस्ट मैचों की सीरीज में व्यस्त है इसलिए मुझे ही जाना होगा।