फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer Sarfaraz Khan gets married in Kashmir See Photos Video Latest News Update

Sarfaraz Khan: क्रिकेटर सरफराज खान ने कश्मीर में किया निकाह; शोपियां की लड़की संग खाई जीने-मरने की कसमें

Mon, 07 Aug 2023 03:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 03:02 AM IST
सार

सरफराज खान की पत्नी शोपियां जिले की रहने वाली हैं। सरफराज की शादी का समारोह उनकी पत्नी के घर में ही रखा गया था। सोशल मीडिया पर सरफराज की शादी के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं।

विज्ञापन
Cricketer Sarfaraz Khan gets married in Kashmir See Photos Video Latest News Update
शादी के दौरान सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के क्रिकेटर सरफराज खान ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की एक लड़की से निकाह कर लिया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं। इनमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले सरफराज को काली शेरवानी में देखा जा सकता है। सरफराज की शादी का समारोह उनकी पत्नी के घर में ही रखा गया था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

विज्ञापन


अपनी शादी के लिए जम्मू-कश्मीर आए सरफराज खान ने एक स्थानीय पोर्टल के साथ बातचीत में कहा कि कश्मीर में शादी करना किस्मत में था। घरेलू क्रिकेट पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज ने आगे के करियर के लिए कहा कि अगर खुदा की मर्जी हुई तो मैं एक दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने और लगातार रन बनाने के बावजूद, सरफराज को लंबे समय से भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने 2022-23 रणजी ट्रॉफी ट्रॉफी में छह मैचों में 92.66 की औसत से तीन शतकों की मदद से 556 रन बनाए। रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीजन में उनके नाम 122.75 की औसत से 982 रन थे। 

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सरफराज को भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर चयनकर्ताओं की आलोचना की और प्रथम श्रेणी क्रिकेट की अहमियत पर भी सवाल उठाए थे। ट्विटर पर आकाश ने लिखा था "क्या सरफराज को ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया और फिर भी उसे कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला?? मुझे वास्तव में उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। भारतीट टीम में चुने जाने के लिए और उन्हें और क्या करने की जरूरत है। अन्यथा...प्रथम श्रेणी क्रिकेट (भारतीय क्रिकेट का दिल और आत्मा) की पवित्रता खो जाएगी।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed