{"_id":"596dc20a4f1c1bca278b4734","slug":"cricketer-irfan-pathan-shares-picture-on-facebook-with-wife-pepole-trolled-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इरफान ने फेसबुक पर डाली पत्नी संग तस्वीर, लोगों ने किया ट्रोल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इरफान ने फेसबुक पर डाली पत्नी संग तस्वीर, लोगों ने किया ट्रोल
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
इरफान पठान
तेज गेंदबाज इरफान पठान काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर हैं। आईपीएल के दसवें सीजन की नीलामी में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था। लेकिन बाद में उन्हें गुजरात लॉयंस ने अपनी टीम में जगह दी थी। वह आईपीएल के बाद सुर्खियों से दूर हैं और परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं। ऐसे में फेसबुक पर अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर करना उनके लिए भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठान ने फोटो डालते हुए लिखा कि ये लड़की बला है। फोटो में इरफान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ एक गाड़ी में बैठे हैं। सफा तस्वीर में अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रही हैं। पठान की शादी सउदी अरब में हुई है। उनकी पत्नी सफा बेग एक मॉडल हैं। पिछले साल अचानक शादी कर ली थी। पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
शमी को भी लोगों ने किया था ट्रोल
मोहम्मद शमी अपनी पत्नी केे साथ
धर्म के ठेकेदारों ने तो इरफान के इस काम को गैर इस्लामिक करार देते हुए उन्हें ऐसा न करने की सलाह तक दे डाली। पिछले साल ऐसा ही वाकया टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ भी पेश आया था। उन्होंन अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। उनकी पत्नी उस तस्वीर में स्लीवलेस गाउन पहने थीं। इसके बाद लोगों ने शमी को ट्रोल किया था। शमी ने लोगों को जवाब ऐसा जवाब दिया जिसका धर्म के ठेकेदारों के पास कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद धोनी ने अपनी पत्नी के साथ एक और तस्वीर शेयर की। शमी का परिवार उनके साथ खड़ा था।
सब बात से सभी वाकिफ हैं कि पठान के पिता एक मस्जिद में मौलवी हैं। मस्जिद में ही पठान की परवरिश हुई है। लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया कि, तुम्हें अपनी पत्नी को हमेशा ही ढककर रखना चाहिए, एक मुस्लिम होने के नाते उनके हाथ और चेहरा हमेशा छुपा होना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, आज हाथ और चेहरे को खुला रखा है, कुछ दिनों बाद वह हिजाब पहनना भी भूल जाएंगी। कुछ ने कहा, इस तरह की तस्वीर डालना इस्लामिक धर्म का मजाक बनाना है। हालांकि इरफान ने इसपर अबतक कोई जवाब नहीं दिया है।