{"_id":"5a36ac464f1c1baf678c2271","slug":"cricketer-in-kerala-dies-on-field-from-cardiac-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: क्रिकेट में दिल दहला देने वाली घटना, बीच मैदान पर 20 साल के क्रिकेटर की मौत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: क्रिकेट में दिल दहला देने वाली घटना, बीच मैदान पर 20 साल के क्रिकेटर की मौत
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Mon, 18 Dec 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। केरल में स्थानीय मुकाबले के दौरान बीच मैदान पर एक खिलाड़ी की मौत हो गई। कसारगॉड में खेले जा रहे मुकाबले में तब मातम छा गया, जब गेंदबाजी करने के दौरान रनअप लेते वक्त गेंदबाज की मौत हो गई।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि गेंदबाज कोदिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। ‘न्यूज 9′ के पास इस घटना का वीडियो है और ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गेंदबाज पद्मनाभ गेंदबाजी करने के लिए तैयार होता है। जैसे ही वो रनअप लेता है, वैसे ही अंपायर के पास पहुंचते ही अचानक वो मैदान पर गिर जाता है।
विज्ञापन
इसके बाद अंपायर उसे उठाने की कोशिश करते हैं। तब तक सभी खिलाड़ी भी उस गेंदबाज के पास पहुंच जाते हैं। हर कोई उसे उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो उठ नहीं पाता। कहा जा रहा है कि गेंदबाजी की मौत की एफआईआर करा दी गई है।
आपको बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर यह पहला मौका नहीं है, जब किसी खिलाड़ी की मौत बीच मैदान पर हुई। इस तरह के कई हादसे क्रिकेट के मैदान पर होते आए हैं।
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के करीबी की रोड एक्सीडेंट में मौत, इस जगह दिया था साथ
साल 2015 में कोलकाता में भी ठीक इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें खिलाड़ी की मौत हो गई थी। स्थानीय मैच के दौरान बंगाल का क्रिकेटर अंकित केसरी साथी खिलाड़ी से टकरा गया था। हादसे के बाद खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।