वीजा लेने गए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को पाकिस्तानी हाईकमीशन से बाहर निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में जन्मे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और स्टार स्पिनर इमरान ताहिर ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि उनके साथ इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित पाकिस्तानी दूतावास में दुर्व्यवहार किया गया। इमरान अपने परिवार के सदस्यों के लिए पाकिस्तानी वीजा हासिल करने दूतावास गए थे। ताहिर को पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए वर्ल्ड इलेवन की टीम में शामिल किया गया है। इसलिए वो पाकिस्तान जा रहे हैं और इस दौरान अपने परिवार के सदस्यों को भी ले जाना चाहते हैं।
Me with my family were humiliated & expelled from Pak High Commission earlier today when I went to get visa to play for WorldXI in Pakistan pic.twitter.com/VByiqV4oFh
— Imran Tahir (@ImranTahirSA) September 4, 2017विज्ञापन
ऐसे में ताहिर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके साथ पाक दूतावास में दुर्व्यवहार हुआ। ट्वीट के साथ एक संदेश में ताहिर ने लिखा, मैंने आज पाकिस्तानी दूतावास में अपने परिवार के सदस्यों के साथ दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना किया। मैं वहां अपने परिवार के सदस्यों के लिए वीजा हासिल करने गया था। वहां मुझे इसके लिए पांच घंटे लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वहां कर्मचारियों ने कार्यालय के काम का समय खत्म हो जाने का हवाला देकर हमें वहां से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उच्चायुक्त इब्न-ए-अब्बास के दखल के बाद हमें वीजा हासिल हो सका। ताहिर ने आगे कहा, ये बड़ी विडंबना है कि पाकिस्तानी मूल का दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर होने के बावजूद मेरे साथ ऐसा हुआ जबकि मुझे वहां विश्व एकादश की ओर से क्रिकेट खेलने जाना है।
12 सितंबर से आईसीसी वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह आयोजन आठ साल लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की फिर से शुरुआत करने की पहल के रूप में किया जा रहा है। इस टीम की कमान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी को सौंपी गई है। वर्ल्ड इलेवन में कोई भी भारतीय क्रिकेटर शामिल नहीं है। ऐसे में एक क्रिकेटर को वीजा हासिल करने के लिए ऐसी स्थिति का सामना करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।