फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer Hanuma Vihari is helping covid patients by making a helping team

कोरोना संकट: हनुमा विहारी बोले, कभी नहीं सोचा था मरीजों को भर्ती कराना इतना मुश्किल होगा

Fri, 14 May 2021 09:39 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 May 2021 09:39 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में पॉजिटिव मामलों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और इस अप्रत्याशित स्वास्थ्य संकट में आपात सहायता पहुंचाने में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। कई भारतीय क्रिकेटर दान देकर और चिकित्सा उपकरण खरीदने में लोगों की मदद करके अपनी तरफ से योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
Cricketer Hanuma Vihari is helping covid patients by making a helping team
हनुमा विहारी - फोटो : फाइल

विस्तार

दर्द झेलने के बावजूद टेस्ट मैच बचाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं मानी जा सकती है लेकिन हनुमा विहारी के लिए इन दिनों सबसे बड़ी संतुष्टि अपने दोस्तों के नेटवर्क के जरिए कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल में भर्ती करके या उनके लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करके मिल रही है। काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए ब्रिटेन में होने के बावजूद विहारी लोगों की मदद करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने 100 स्वयंसेवकों की टीम भी तैयार की है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के उनके दोस्त शामिल हैं।

विज्ञापन


इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए साक्षात्कार में कहा, 'मैं स्वयं का महिमामंडन नहीं करना चाहता हूं। मैं यह काम जमीनी स्तर पर लोगों की मदद के लिए कर रहा हूं जिन्हें वास्तव में इस मुश्किल समय में हरसंभव मदद की जरूरत है। यह केवल शुरुआत है।' विहारी इंग्लिश काउंटी वारविकशर की तरफ से खेलने के लिए अप्रैल के शुरू में इंग्लैंड रवाना हो गए थे। भारतीय टीम तीन जून को ब्रिटेन पहुंचेगी और विहारी वहीं टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दूसरी लहर इतनी मजबूत है कि अस्पताल में बिस्तर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है और यह अकल्पनीय है। इसलिए मैं अधिक से अधिक लोगों की मदद करने के लिये अपने फालोअर्स का स्वयंसेवक के रूप में उपयोग कर रहा हूं।' विहारी ने कहा, 'मेरा लक्ष्य विशेषकर उन लोगों तक पहुंचना है जो कि प्लाज्मा, बिस्तर या आवश्यक दवाईयों की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। मैं भविष्य में अधिक सेवाएं करना चाहता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने स्वयं की टीम तैयार की है। यह अच्छे इरादों से तैयार की गई है। लोग इससे प्रेरित हो रहे हैं और मेरी मदद कर रहे हैं। मेरे साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप में स्वयंसेवक के रूप में लगभग 100 लोग जुड़े हैं और उनकी कड़ी मेहनत से हम कुछ लोगों की मदद कर पा रहे हैं। इस ग्रुप में मेरी पत्नी, बहन और आंध्र के कुछ साथी खिलाड़ी भी शामिल हैं। ' 


भारत के आगामी इंग्लैंड दौरे के बारे में विहारी ने कहा कि यदि उन्हें पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान किसी समय पारी की शुरुआत करने के लिये कहा जाता है तो वह इसके लिये तैयार रहेंगे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में चोटिल होने के बावजूद साढ़े तीन घंटे तक बल्लेबाजी करने वाले विहारी ने कहा, 'टीम मुझे जो भी भूमिका सौंपेगी मैं उसे निभाने के लिए तैयार रहूंगा। मैंने अपने करियर में अधिकतर समय शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की है इसलिए मैं इस चुनौती से वाकिफ हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed