फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer Amit mishra Arrested in banglore

महिला से बदसलूकी, गिरफ्तारी के बाद छूटे अमित

Tue, 27 Oct 2015 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Oct 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Amit mishra Arrested in banglore

दक्षिण अफ्रीका के हाथों टी-20 और वनडे सीरीज गंवाने वाली टीम इंडिया को एक और तगड़ा झटका लगा है। टीम के फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा को बेंगलुरू में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


अनुभवी गेंदबाज अमित अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हैं। लेकिन आज बेंगलुरू में 3 घंटे तक चली सुनवाई के बाद स्थानीय पुलिस ने इस क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले बेंगलुरू में इस लेग स्पिनर गेंदबाज के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें तलब भी किया था लेकिन तब वह वनडे सीरीज में व्यस्त थे और रविवार को सीरीज खत्म होने के बाद पुलिस के सामने हाजिर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि वह भारत की टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं। हालांकि यह सीरीज अगले महीने की 5 तारीख से शुरू हो रही है। अगर उन पर मामला बढ़ता है तो क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है।

पिछले दिनों महिला ने केस वापस ले लिया था

Cricketer Amit mishra Arrested in banglore

बेंगलुरू पुलिस के अनुसार पिछले महीने बेंगलुरू के एक होटल के कमरे में महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में अमित मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। यह घटना भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज शुरू होने से पहले की है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संदीप पाटिल ने तब बताया था कि महिला की शिकायत पर अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि बाद में ऐसी भी खबर आई थी कि 21 को क्रिकेटर अमित के खिलाफ कथित हमले का मामला दर्ज कराने वाली महिला ने पुलिस में की अपनी शिकायत वापस ले लिया है। महिला ने कहा कि शिकायत करने के दो दिन बाद वह पुलिस थाने गई और उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने सैद्धांतिक तौर पर मामला वापस लेने का फैसला किया है।

बेंगलुरू में महिला ने बताया कि हम दोस्त हैं, हमारी लड़ाई हुई लेकिन हम दोस्त ही रहेंगे। मिश्रा पिछले महीने टीम के अभ्यास शिविर के दौरान बेंगलूरू में थे। बेंगलुरू पुलिस ने अमित को एक हफ्ते के अंदर थाने में पेश होने का नोटिस भेजा था। महिला ने यह भी कहा है कि उसने किसी दबाव में यह कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed