फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket world mourns the death of I.S. Bindra BCCI express condolences

Inderjit Bindra Dies: आई.एस. बिंद्रा के निधन से क्रिकेट जगत में शोक, बीसीसीआई समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख

Mon, 26 Jan 2026 04:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 Jan 2026 04:05 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का रविवार को निधन हो गया। इस पर सोमवार को बीसीसीआई और हरभजन सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने दुख जताया।

विज्ञापन
Cricket world mourns the death of I.S. Bindra BCCI express condolences
इंद्रजीत बिंद्रा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का रविवार को निधन हो गया। इस पर सोमवार को बीसीसीआई और हरभजन सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने दुख जताया। बीसीसीआई ने बिंद्रा को एक दूरदर्शी प्रशासक और भारतीय क्रिकेट का सबसे कुशल वास्तुकार करार दिया। 
विज्ञापन

मिथुन मन्हास ने जताया दुख
बिंद्रा 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे थे। उनका रविवार को यहां निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, 'आईएस बिंद्रा दूरदर्शी प्रशासक थे, जिनके नेतृत्व ने विश्व क्रिकेट में भारत की भूमिका को फिर से परिभाषित करने में मदद की।' उन्होंने कहा, 'प्रशासन के अलावा भी उनका योगदान कहीं अधिक था। उन्होंने ऐसी प्रणालियों और संस्थानों के निर्माण में मदद की जो आज भी खिलाड़ियों, प्रशासकों और स्वयं खेल की सेवा कर रहे हैं। बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट प्रशासन के सच्चे दिग्गज के निधन पर शोक व्यक्त करता है।'

सैकिया ने क्या कहा?
बिंद्रा ने बीसीसीआई अध्यक्ष के अपने कार्यकाल के दौरान क्रिकेट जगत में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह 1978 से 2014 तक पंजाब क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी रहे। मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम का नाम 2015 में उनके सम्मान में आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर दिया गया था। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट ने अपने सबसे प्रभावशाली वास्तुकारों में से एक को खो दिया है। बिंद्रा की खेल के प्रति प्रतिबद्धता, उनकी प्रशासनिक दूरदर्शिता और स्थायी बुनियादी ढांचे के निर्माण के प्रति उनके जुनून ने एक ऐसी विरासत छोड़ी है जिसे क्रिकेट जगत में पूरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा।' बिंद्रा ने पूर्व अध्यक्ष एनकेपी साल्वे और जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर भारत को 1987 में वनडे विश्व कप की मेजबानी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह पहला अवसर था जबकि वनडे विश्व कप इंग्लैंड से बाहर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed