फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket world mourns demise of David Johnson, Sachin Tendulkar, Gautam Gambhir gives tribute T20 World Cup

David Johnson Died: डेविड जॉनसन के निधन से शोक में क्रिकेट जगत, सचिन-गंभीर समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 20 Jun 2024 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jun 2024 09:32 PM IST
सार

भारत के लिए 1996 में दो टेस्ट खेलने वाले 52 वर्षीय जॉनसन का बेंगलुरु में अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर निधन हो गया। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्या यह आत्महत्या का मामला था।

विज्ञापन
Cricket world mourns demise of David Johnson, Sachin Tendulkar, Gautam Gambhir gives tribute T20 World Cup
सचिन और गंभीर ने डेविड के निधन पर शोक जताया है - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन के निधन से क्रिकेट जगह शोक में है। कई दिग्गजों ने दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सचिन तेंदुलकर ने जॉनसन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ऐसा व्यक्ति करार दिया जो ‘जिंदादिल’ था और ‘मैदान पर कभी हार नहीं मानता था’। जॉनसन का गुरुवार को निधन हो गया।
विज्ञापन


भारत के लिए 1996 में दो टेस्ट खेलने वाले 52 वर्षीय जॉनसन का बेंगलुरु में अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर निधन हो गया। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्या यह आत्महत्या का मामला था। तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, 'मेरे पूर्व साथी डेविड जॉनसन के निधन से गहरा दुख हुआ। वह जिंदादिल थे और उन्होंने मैदान पर कभी हार नहीं मानी। मेरी संवेदनाएं उनके दोस्तों और परिवार के साथ हैं।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने भी अपने पूर्व क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त किया। जॉनसन ने 39 प्रथम श्रेणी और 33 लिस्ट ए मैच खेले जिसमें क्रमशः 125 और 41 विकेट चटकाए। केएससीए ने एक बयान में कहा, 'बड़े दिल वाले जॉनसन की कमी जरूर खलेगी और उनका निधन कर्नाटक और भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। अध्यक्ष, प्रबंध समिति के सदस्य, कार्यकारी समिति और केएससीए के सभी कर्मचारी उनके परिवार, प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।'

भारत के पूर्व गेंदबाज और जॉनसन के राज्य टीम के साथी वेंकटेश प्रसाद और अनिल कुंबले ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रसाद ने लिखा, 'डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति।'

कुंबले ने कहा, 'अपने क्रिकेट साथी डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। बहुत जल्दी चले गए ‘बेनी’!' भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लिखा, 'डेविड जॉनसन के निधन से दुखी हूं। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति दे।'

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी जॉनसन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'हमारे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। खेल में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।'

भारत के पूर्व बल्लेबाज और कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, 'डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उनके परिवार और दोस्तों को शक्ति दे। ओम शांति।' भारत और कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने लिखा, 'डेविड जॉनसन के निधन से दुखी हूं, जिन्होंने कर्नाटक क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति दे। ओम शांति।'

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।' पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने लिखा, 'डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। ओमशांति।'

Cricket world mourns demise of David Johnson, Sachin Tendulkar, Gautam Gambhir gives tribute T20 World Cup
डेविड जॉनसन - फोटो : ICC/Twitter
भारत और बंगाल के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने कहा कि जॉनसन बहुत जल्दी चले गए। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन अब नहीं रहे। 52 साल की उम्र में बहुत जल्दी चले गए। भगवान उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed