{"_id":"59ad2d044f1c1b5e738b4f14","slug":"cricket-will-not-include-in-commonwealth-games-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम 2022 में क्रिकेट शामिल नहीं होगा! ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कॉमनवेल्थ गेम 2022 में क्रिकेट शामिल नहीं होगा!
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 04 Sep 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ गेम 2022 में क्रिकेट के शामिल होने की संभावनाएं खतम होती जा रही है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम में क्रिकेट के शामिल होने पर अभी तक क्रिकेट कौंसिल और आयोजन समिति में कोई विशेष सहमति नहीं बन पाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि डरबन में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। लेकिन डरबन ने बाद में आयोजन से इनकार कर दिया। अब 2022 में यह खेल जुलाई और अगस्त माह के दौरान आयोजित किया जाएगा। इन दोनों माह के दौरान क्रिकेट मैच को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल ने हाथ खड़े कर दिए हैं। कौंसिल का कहना है कि इस समय टी-20 लीग खेली जाएगी। इसके अलावा भारत का इंग्लैंड दौरा होगा। लिहाजा कॉमनवेल्थ गेम में क्रिकेट को शामिल करना संभव नहीं है।
वारविकशायर के मुख्य कार्यकारी नील स्नोबॉल ने कहा कि क्रिकेट कॉमनवेल्थ के शेड्यूल में नहीं है। गेम का आयोजन करने वाले चाहते हैं कि महिला क्रिकेट के साथ पुरूषों का भी क्रिकेट हो, लेकिन क्रिकेट कौंसिल ने पुरूषों की टीम के भाग लेने पर कोई स्पष्ट जवाब अभी तक नहीं दिया है।
उल्लेखनीय है कि मलेशिया में 1998 में हुए गेम में क्रिकेट शामिल हुआ था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस गेम में भी क्रिकेट की टीम भेजना देशों के लिए अनिवार्य नहीं था।
विज्ञापन
2022 का कॉमनवेल्थ गेम का आयोजन लीवरपूल और बर्मिंघम में से किसी एक जगह होना है। बर्मिंघम को आयोजन का मौका मिल सकता है।