फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket South Africa Banned Four Cricketers For Match Fixing

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का बड़ा फैसला, पूर्व विकेटकीपर समेत चार पर लगाया बैन

Mon, 08 Aug 2016 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Cricket South Africa Banned Four Cricketers For Match Fixing
क्रिकेट - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका ने अपने चार क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मैच फिक्सिंग के अपराध में दोषी पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। इन खिलाड़यियों के नाम जीन साइम्स, थामी सोलकीले, इथी भालाथी और पुमेरेला मत्शिक्वे हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने अपनी प्रेस रीलीज में कहा है कि पूर्व राष्ट्रीय विकेटकीपर सोलकीले पर 12 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। सोलकीने पर दक्षिण अफ्रीका की घरेलु क्रिकेट लीग रैम स्लैम टी-20 2015 में कई मैच फिक्स करने, पूरी जानकारी न देने और जांच में दिक्क्तें पैदा करने का आरोप है।
विज्ञापन


टाइटन्स के खिलाड़ी भालाथी और लायंस के लिए खेलने वाले मत्शिक्वे पर 10 साल के लिए बैन लगाया गया है। दोनों पर मैच फिक्सिंग के लिए पेमेंट लेने और अधूरी जानकारी देने का आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोई मैच फिक्स नहीं, फिर भी हुई सजा

Cricket South Africa Banned Four Cricketers For Match Fixing
क्रिकेट - फोटो : getty
लांयस के ही ऑलराउंडर साइम्स पर 7 साल का बैन लगा है। साइम्स खिलाड़ियों के लिए बने नियमों के उल्लंघन के दोषी हैं।

यह बैन 1 अगस्त 2016 से लागू हैं और सभी दोषी खिलाड़ियों ने इसे स्वीकर कर लिया है। सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारुन लोगार्ट ने कहा है कि इस बात कोई सबूत नहीं है कि इन खिलाड़ियों ने सच में कोई मैच फिक्स किया है। मगर पैसे के लेन-देन और फिक्सिंग की हामी करने के कारण इन खिलाड़ियों को सजा मिली है।

सीएसए के रुख ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे अन्य खिलाड़ियो को एक सख्त संदेश मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed