फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket player mohammad azharuddin shares photo of record breaking bat via social media

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शेयर की अपने पुराने बल्ले की तस्वीर, बताई तीन सेंचूरी बनाने की कहानी

Sun, 23 May 2021 02:53 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 23 May 2021 02:53 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहर ने ट्वीट से अपने उस बल्ले की फोटो शेयर की, जिससे उन्होंने शुरुआती तीन टेस्ट में तीन सेंचूरी बनाई थी।

विज्ञापन
cricket player mohammad azharuddin shares photo of record breaking bat via social media
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : Twitter - @azharflicks

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उस बल्ले का फोटो साझा किया है, जिसकी बदोलत उन्होंने साल 1984-85 में इंग्लैंड के खिलाफ एक सीजन में 800 रन बनाए थे। मौजूदा समय में मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


अजहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि इस बैट से मैंने इंग्लैंड के खिलाफ 84-85 मे अपने शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में लगातार तीन शतक लगाए थे। उस सीजन मैंने इस बैट से 800 से ज्यादा रन बनाए थे। इस बैट को मेरे दादा ने चुना था। 
विज्ञापन

 


बता दें कि मोहम्मद अजहर ने अपने बल्ले की कोलाज फोटो शेयर की, जिसमें एक फोटो में उनका बल्ला, दूसरी में वो खुद से पकड़े हुए बैठे और तीसरे फोटो में अजहर नाम की उनकी जर्सी दिखाई दे रही है। करियर की शुरुआत के तीन टेस्ट में लगातार तीन सेंचूरी मारने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। 

अजहर ने पहली पारी में 322 गेंदों पर 110 रन बनाए थे। यह टेस्ट ड्रॉ हो गया था। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया था। इस वाले मैच में अजहर ने 105 रन बनाए थे। इस टेस्ट को इंग्लैंड ने नौ विकेट से अपने नाम किया था। तीसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला गया था, जिसमें अजहर ने 122 रन बनाकर रेकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया था। 

बता दें कि अजहर ने 99 टेस्ट मैचों में 45.03 फीसदी की औसत से कुल 6215 रन बनाए, इसमें 22 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा अजहर ने 334 वनडे मैच खेले, जिसमें सात शतक और 58 अर्धशतकों के साथ 9378 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed