फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket may be included in Brisbane Olympics 2032 if not in Los Angeles know Cricket Australia plan

Olympics: लॉस एंजेलिस में नहीं तो ब्रिस्बेन ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट, जानें ऑस्ट्रेलिया का प्लान

Mon, 15 Aug 2022 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Aug 2022 10:41 PM IST
सार

ब्रिस्बेन से पहले 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को जगह मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है। यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक में दिख सकता है।

विज्ञापन
Cricket may be included in Brisbane Olympics 2032 if not in Los Angeles  know Cricket Australia plan
क्रिकेट इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि लॉस एंजेलिस में होने वाले 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को जगह मिल सकती है। 2028 के बाद 2032 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। अगर लॉस एंजेलिस में क्रिकेट को शामिल नहीं किया जाता है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन में इस खेल को शामिल करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन ओलंपिक खेलों को लेकर अपनी योजना का खुलासा किया है। वह क्रिकेट को ओलंपिक में रखने के लिए पूरा प्रयास करेगा। दरअसल, नियम यह है कि ओलंपिक खेलों का आयोजन करने वाला शहर किसी नए खेल को शामिल कर सकता है। हालांकि, उसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से इसके लिए मंजूरी लेनी होती है।
विज्ञापन


समीक्षा खेलों में क्रिकेट
ब्रिस्बेन से पहले 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को जगह मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है। यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक में दिख सकता है। पिछली बार साल 1900 में पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था। तब ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस की टीमें ही खेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने पिछले हफ्ते दी थी प्रस्तुति
लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक की आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपनी प्रस्तुति देने के लिए बुलाया था। आईसीसी द्वारा प्रस्तुति देने के बाद क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है। उसके साथ आठ अन्य खेल भी हैं। बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किक-बॉक्सिंग, स्क्वैश और मोटरस्पोर्ट को भी इसमें जगह मिली है।

मुंबई में होगा आईओसी का अगला सत्र
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का फैसला अगले साल मुंबई में हो सकता है। मुंबई 30 मई से एक जून 2023 तक आईओसी सत्र की मेजबानी करेगा। आईओसी ने इस साल के शुरू में कहा था कि लॉस एंजेलिस में 28 खेलों को शामिल किया जाएगा। युवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ खेलों को रखा जा सकता है।

क्रिकेट को कई मानदंडों पर खरा होना होगा
ओलंपिक में शामिल होने के लिए खेलों को कुछ मानदंडों पर खरा होना होता है। इसमें सबसे बड़ी चीज है लागत और जटिलता कम होना। इसके अलावा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य, वैश्विक अपील, मेजबान देश का हित, लैंगिक समानता, युवा प्रासंगिकता और दीर्घकालिक स्थिरता को भी देखा जाता है।


राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की हो रही तारीफ
बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। मैचों के दौरान दर्शकों की बड़ी संख्या देखने को मिल रही है। इससे आईसीसी उत्साहित है। ओलंपिक में सिर्फ महिला नहीं, बल्कि पुरुष टीम को भी शामिल होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed