फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia threaten Test series against Afghanistan will be canceled if Taliban ban women cricket

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की दो टूक: तालिबान ने महिला क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाया तो अफगानिस्तान के खिलाफ रद्द होगा टेस्ट

Thu, 09 Sep 2021 02:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Sep 2021 02:12 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तालिबान को धमकी दी है कि अगर महिला क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाया  तो साल के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी नहीं करेगा। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच 27 नवंबर को होबार्ट में टेस्ट मैच खेला जाना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Cricket Australia threaten Test series against Afghanistan will be canceled if Taliban ban women cricket
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह कहते हुए कड़ा संदेश दिया है कि अगर एशियाई देश अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट को तालिबान का समर्थन नहीं मिलता है तो वह इस साल के अंत में होने वाले ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी नहीं करेगा। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच इस साल 27 नवंबर को होबार्ट में टेस्ट मैच खेला जाना प्रस्तावित था। लेकिन अब यह संभावना कम बची है कि यह टेस्ट मैच होगा। 

विज्ञापन


हाल ही में अफगानिस्तान में सरकार बनाने वाले तालिबान ने संकेत दिया है कि वह महिलाओं को खेल में भाग लेने की अनुमति नहीं देगा। तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्ला वसीक ने एसबीएस न्यूज से बातचीत के दौरान कहा था, मुझे नहीं लगता कि महिलाओं को क्रिकेट खेलने की अनुमति दी जाएगी क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि महिलाएं क्रिकेट खेलें क्रिकेट में उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है जहां उनका चेहरा और बदन ढका नहीं जाएगा, इस्लाम औरतों को इस तरह देखने की इजाजत नहीं देता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट के खिलाफ तालिबान के इस दृष्टिकोण पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कड़ी आपत्ति जताई है। इस मुद्दे पर सीए ने गुरुवार को अपना एक बयान भेजा जिसमें महिला क्रिकेट के विकास के लिए उनके समर्थन पर प्रकाश डाला गया है। सीए ने कहा, क्रिकेट के लिए हमारा दृष्टिकोण यह है कि यह सभी के लिए एक खेल है और हम हर स्तर पर महिलाओं के खेलने का समर्थन करते हैं। 

सीए ने आगे कहा, यदि हाल की मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट का समर्थन नहीं किया जाएगा इसकी पुष्टि की जाती है, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास होबार्ट में खेले जाने वाले प्रस्तावित टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी नहीं करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा। 


आईसीसी के सभी पूर्ण सदस्यों को पुरुषों की टीम के अलावा एक महिला टीम को मैदान में उतारना आवश्यक है। बीते साल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने घोषणा की थी कि वह अपने इतिहास में पहली बार 25 महिला क्रिकेटरों को अनुबंधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इस साल नवंबर में अपनी अगली बोर्ड बैठक के दौरान इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed