{"_id":"63a9dd66d8ac0461ab197ad7","slug":"cricket-australia-s-big-announcement-test-player-of-the-year-award-will-now-be-given-in-name-of-shane-warne","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एलान, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अब इस दिग्गज के नाम से मिलेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एलान, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अब इस दिग्गज के नाम से मिलेगा
Mon, 26 Dec 2022 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:14 PM IST
सार
वॉर्न का इस वर्ष चार मार्च को थाईलैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। हॉकले ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वॉर्न के सम्मान में टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया जाए।
विज्ञापन
शेन वॉर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया का पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अब महान स्पिनर शेन वॉर्न के नाम से दिया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सीए के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के संघ के सीईओ टॉड ग्रीनबर ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान वॉर्न का श्रद्धांजलि देते हुए यह एलान किया।
वॉर्न का इस वर्ष चार मार्च को थाईलैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। हॉकले ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वॉर्न के सम्मान में टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया जाए।
हॉकले ने कहा, शेन हमेशा टेस्ट क्रिकेट के हिमायती थे। वॉर्न को 2005 में रिकॉर्ड 40 विकेट लेने के लिए 2006 का टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला था। वॉर्न ने 15 वर्ष (1992-2007) के टेस्ट कॅरियर में 145 मैचों में 708 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
उन्होंने भारत के खिलाफ 2 से 6 जनवरी के बीच 1992 में पहला और 2 से 5 जनवरी के बीच 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच खेला था। पहला और अंतिम टेस्ट वॉर्न ने सिडनी में खेला था। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट पुरस्कारों की घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी।