फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia Indian origin Tanveer Sangha gets a place in the team

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया: भारतीय मूल के तनवीर संघा को टीम में मिली जगह, वेस्टइंडीज दौरे में बिखेरेगा जलवा

Tue, 18 May 2021 07:57 AM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 18 May 2021 07:57 AM IST
सार

लेग स्पिनर तनवीर संघा भारतीय मूल के हैं। उन्होंने बीबीएल के 10वें सीजन में 21 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
Cricket Australia Indian origin Tanveer Sangha gets a place in the team
तनवीर संघा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भारतीय मूल के स्पिनर तनवीर संघा को भी चुना गया है। तनवीर से पहले भारतीय मूल के गुरिंदर संधु ऑस्ट्रेलिया के लिए 2015 में खेले थे।  तनवीर के पिता जोगा सिंह 1997 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। मूलत: पंजाब के जालंधर के रहने वाले जोगा सिंह सिडनी में टैक्सी चलाते हैं। तनवीर का जन्म 2001 में सिडनी में हुआ था। वेस्टइंडीज के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को पांच टी 20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। सीमित ओवरों की टीम में स्टीव स्मिथ, वॉर्नर और कमिंस की वापसी हुई जबकि लाबुशाने को नहीं चुना गया है। 

विज्ञापन


बिग बैश में लिए हैं 21 विकेट 
तनवीर को घरेलू प्रदर्शन का इनाम मिला है। लेग ब्रेक गेंदबाज ने बिग बैश लीग के 10वें संस्करण में सिडनी थंडर्स की ओर से 15 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। संघा ने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन बाद में स्पिनर बन गए। वह अंडर-19 विश्व कप 2020 में भी भाग ले चुके हैं जिसमें उन्होंने 14 विकेट लिए थे। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर पांच विकेट है जो उन्होंने नाइजीरिया के खिलाफ किया था। 
विज्ञापन


पांच टी 20 व तीन वनडे सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया टीम
बता दें कि जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम पांच टी 20 और तीन वनडे की सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम मे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, मिचेल मार्स, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और लेग स्पिनर मिचेल स्वीपसन शामिल हैं। वहीं, इस दौरे पर टीम की कमान एरॉन फिंच के हाथों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है 
आरोन फिंच, एगर, बेहरेनडोर्फ, कैरी, कमिंस, हेजलवुड, हेनरिक्स, मार्श, मैक्सवेल, रिले,  फिलिप, झाय, केन, तनवीर, शॉर्ट, स्मिथ, स्टॉर्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेप्सन, एंड्रयू टाई, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर और एडम जांपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed