{"_id":"65291a120d56cf35bb057914","slug":"cricket-approved-by-international-olympics-committee-for-2028-los-angeles-olympics-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, मुक्केबाजी पर मंडराया बाहर होने का खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, मुक्केबाजी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
Fri, 13 Oct 2023 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:55 PM IST
सार
आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने मुंबई में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन के बाद कहा कि अधिकारियों ने बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस के साथ क्रिकेट को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
थॉमस बाख ने बड़ी घोषणा की
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल किए जाने की मंजूरी मिल चुकी है। 2028 के लॉस एंजिलस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी द्वारा क्रिकेट को लॉस एंजिलस ओलंपिक में शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है। इसकी घोषणा शुक्रवार को मुंबई में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन के बाद की गई। क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। यानी 128 साल बाद इसकी ओलंपिक में वापसी होगी।
IOC अध्यक्ष थॉमस बाख ने क्या कहा?
आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा कि कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों ने बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस के साथ क्रिकेट को ओलंपिक में पांच नए खेलों में से एक के रूप में शामिल करने के लॉस एंजिलस आयोजकों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, सभी नए खेलों को 2028 खेलों में जगह सुनिश्चित करने से पहले आईओसी सदस्यता द्वारा सोमवार को होने वाले मतदान में मत हासिल करने की आवश्यकता होगी।

ICC के साथ मिलकर काम करेगा IOC
आईसीसी
- फोटो : social media
आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा- 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर हम अभी भी प्रस्ताव मोड में हैं। भाग लेने वाली टीमों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। हम आईसीसी के साथ काम करेंगे। हम किसी भी देश के व्यक्तिगत क्रिकेट अधिकारियों के साथ काम नहीं करेंगे। ICC के सहयोग से हम देखेंगे कि क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय कैसे बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा- लॉस एंजिल्स 2028 के खेल कार्यक्रम के संबंध में आईओसी को तीन निर्णय लेने थे। सबसे पहले, यह लॉस एंजिल्स आयोजन समिति थी जिसने पांच नए खेल शुरू करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। ये पांच खेल हैं क्रिकेट, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल और स्क्वैश।

1900 में पिछली बार ओलंपिक में खेला गया था क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां इंग्लैंड और फ्रांस स्वर्ण पदक के लिए भिड़े थे। हालांकि, लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिशें चल रही हैं और अब जाकर यह सफल हो पाया है। दरअसल, आईओसी क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय उपमहाद्वीप के बाजार को भुनाने की कोशिश करेगा।
इसके लिए पुरुष और महिला टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट के शामिल होने पर 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रसारण अधिकार 158.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2028 में 1525 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

आईसीसी ने जताई थी खुशी
ग्रेग बार्कले
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने लॉस एंजिलस ओलंपिक आयोजन समिति की ओर से ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने की सिफारिश पर खुशी जाहिर की थी। आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा था कि दो वर्ष की प्रक्रिया और लॉस एंजिलस आयोजन समिति के साथ काम करने के बाद ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को इन खेलों की सूची में शामिल किया है। इसे खेल को ओलंपिक में शामिल किए जाने पर हमें बेहद खुशी होगी।
एशियाड में दो स्वर्ण जीतकर आया है भारत
महिला टी-20 क्रिकेट को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में और पुरुष के साथ महिला टी-20 क्रिकेट को हांगझोऊ एशियाई खेलों में शामिल किया गया। एशियाड में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।

मुक्केबाजी फिलहाल ओलंपिक खेलों से बाहर
जैस्मिन और निकहत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
थॉमस बाख ने कहा- आईओसी ने उन तीन खेलों की स्थिति की भी समीक्षा की जो एलए 2028 के लिए प्रारंभिक खेल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे। मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) के संबंध में मैं कहना चाहूंगा कि हम अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की मान्यता वापस लेने के बाद से इस स्थिति में हैं। आईओसी के पास कोई अंतरराष्ट्रीय महासंघ नहीं है जो ओलंपिक टूर्नामेंट में इसके आयोजन की जिम्मेदारी ले सके। फिलहाल कम से कम इस स्तर पर, आईओसी ने ओलंपिक मुक्केबाजी के लिए किसी अन्य शासी निकाय को मान्यता नहीं दी है।
बाख ने कहा- इसलिए, मुक्केबाजी को खेल कार्यक्रम में शामिल करने के किसी भी निर्णय पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, मैं यह कहना चाहता हूं कि हम ओलंपिक में बॉक्सिंग आयोजित करना चाहते हैं। हमें बॉक्सिंग से कोई दिक्कत नहीं है। हमें मुक्केबाजों से कोई समस्या नहीं है। हमारे पास शासी निकाय के संबंध में एक बड़ी समस्या है।

इस्राइल-गाजा के खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात
इस्राइल सैनिक
- फोटो : Social Media
ओलंपिक के लिए इस्राइल-गाजा खिलाड़ियों के लिए आईओसी की सहायता पर आईओसी अध्यक्ष ने कहा- जब हम यहां कार्यकारी बोर्ड की बैठक की पूर्व संध्या पर डिनर में एक साथ आए तो आईओसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों ने शुरुआत में ही अपनी भावनाएं व्यक्त कीं थीं और इस भयानक हिंसा के निर्दोष पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की थी।
रूस ओलंपिक समिति को निलंबित करने पर क्या बोले बाख?
वहीं, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से रूस ओलंपिक समिति (ROC) को निलंबित कर दिया। बाख ने कहा- निलंबन की कोई समयसीमा नहीं है। निर्णय अगली सूचना तक जारी रहेगा। इसलिए अब हम विभिन्न घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे। जो भी एथलीट रूस ओलंपिक समिति के तहत आएंगे, उन्हें मान्यता नहीं दी जाएगी। हालांकि, वह सभी एथलीट तटस्थ झंडे के अंदर खेलने को लेकर स्वतंत्र हैं। शर्त बस इतनी है कि उनका पासपोर्ट रूस का न हो। वह पूरी तरह से व्यक्तिगत, तटस्थ एथलीट हों।

IOC ने ROC को क्यों निलंबित किया?
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पांच अक्तूबर को रूसी ओलंपिक समिति ने एक फैसला लिया था, जिसमें यूक्रेन के अधीन आने वाले रिजनल स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को अपने मेंबर के तौर पर शामिल करने का फैसला लिया गया था। आईओसी ने इसे ओलंपिक के नियमों और तौर तरीकों का उल्लंघन माना था। इसे IOC ने इसे ओलंपिक चार्टर के हिसाब से यूक्रेन के क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन माना है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूस ओलंपिक समिति को आगे सूचना मिलने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अब रूसी ओलंपिक समिति राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के तर्ज पर काम नहीं कर सकेगी। किसी ओलंपिक से जुड़े खेल या कामों के लिए उन्हें आईओसी से फंडिंग नहीं मिलेगी। साथ ही किसी रूसी एथलीट, जिसके पास रूस का पासपोर्ट हो, उसके किसी तटस्थ ध्वज के तहत पेरिस ओलंपिक या 2026 ओलंपिक विंटर गेम्स में हिस्सा लेने को लेकर भी IOC ही फैसला लेगा।