फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   covid 19 Sachin Tendulkar provides financial aid to underprivileged people

covid-19: अब हजारों गरीबों की आर्थिक मदद को आगे आए तेंदुलकर, नहीं किया पैसों का खुलासा

Sat, 09 May 2020 01:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 09 May 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
covid 19 Sachin Tendulkar provides financial aid to underprivileged people
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी से परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद की। मास्टर ब्लास्टर ने हालांकि मदद के तौर पर कितनी राशि दी है इसका पता नहीं चला। तेंदुलकर ने यह दान मुंबई की गैर सरकारी संगठन ‘हाई5’को दिया।

विज्ञापन


तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में ‘हाई5’के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’ इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंदुलकर का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने तेंदुलकर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘शुक्रिया तेंदुलकर, आपके इस दान से हम कोविड-19 के कारण परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की मदद कर पायेंगे। इसमें बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के स्कूली छात्र भी शामिल है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुलकर इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख दान दे चुके है। उन्होंने मुंबई के 5,000 परिवारों को एक महीने तक भोजन मुहैया कराने का भी वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed