फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Covid-19: Sachin Tendulkar discharged from hospital, being treated after being corona infected

कोविड-19: सचिन तेंदुलकर को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद करा रहे थे इलाज

Thu, 08 Apr 2021 06:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Apr 2021 06:12 PM IST
सार

  • 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए थे 47 वर्षीय सचिन
  • हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में लिया था हिस्सा
  • सीरीज के तीन अन्य क्रिकेटर भी हुए कोरोना पॉजिटिव 

विज्ञापन
Covid-19: Sachin Tendulkar discharged from hospital, being treated after being corona infected
sachin tendulkar - फोटो : instagram/sachin tendulkar

विस्तार

दिग्गज क्रिकेटर और सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर कोरोना महामारी से उबर चुके हैं। सचिन को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई और वह अब अपने घर में ही क्वारंटीन रहेंगे। सचिन 27 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे और तब उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की थी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


 

दरअसल 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के छह दिन बाद भारत के इस महान क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। तेंदुलकर ने ट्वीट किया था, 'आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियातन, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों में घर वापस लौटने की उम्मीद है। ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते माह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन हुआ था। टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर ने इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी की थी। खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराने के बाद मुंबई लौटे सचिन 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए। 

इसी दिन शाम होते-होते यूसुफ पठान ने भी खुद के संक्रमित होने की बात कही। इसी टूर्नामेंट में खेलने वाले अन्य दो खिलाड़ी इरफान पठान और एस बद्रीनाथ भी बाद में कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की थी और खुद को घरों में क्वारंटीन करने की बात की थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़े नियमों के बावजूद स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरा होता था और सामाजिक दूरी तो दूर लोग मास्क भी नहीं पहनते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed