आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और फ्रेंचाइजियों के बीच मंगलवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग पर मीटिंग होनी थी। जिसे बीसीसीआई ने रद्द कर दिया है। कोविड-19 के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस मीटिंग के रद्द होने के बाद अब यह अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं इस साल आईपीएल का आयोजन रद्द तो नहीं हो जाएगा। भारत ने महामारी बने इस वायरस को नियंत्रण में रखने के मकसद से पूरे देश में 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है।
तो क्या रद्द हो जाएगा IPL 2020, BCCI और फ्रेंचाइजियों के बीच नहीं हुई बैठक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन