वीडियो: लॉर्ड्स स्टेडियम पर 'क्रिकेट ने बना दी जोड़ी', देखती रह गई टीम इंडिया, चहल ने बजाई ताली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के लिए शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे में मैच का परिणाम भले ही अच्छा न रहा हो, लेकिन इस दौरान उसे एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को जरूर मिला। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम पर एक भारतीय मूल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया।
यह नजारा बहुत कुछ फिल्मी लगा क्योंकि यह पूरा दृश्य स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। पवन नामक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड चरण के साथ इयरफोन पर कुछ सुन रहे थे। फिर उन्हें जब संकेत मिला तो वो खड़े हुए रिंग दिखाकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।
इस दौरान मजेदार बात यह देखने को मिली कि बड़ी स्क्रीन पर कुछ देर के लिए 'डिसीजन पेंडिंग' लिखा हुआ आया। जब प्रेमिका ने जवाब में हां कहा और अंगूठी स्वीकार की तो स्क्रीन पर 'यस' फैसला फ़्लैश हुआ। यह दृश्य देखने में बेहद मजेदार लगा।
लॉर्ड्स स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। यही नहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ियों और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खेल रोक दिया और इस विशेष लम्हें के साक्षी बने। इस दौरान टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तालियां बजाते दिखे। लॉर्ड्स पर शादी का ये प्रपोजल सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया।
Marriage decision 'pending'... 🤔😂
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 14, 2018
...and she said YES‼ @BumbleCricket plays matchmaker at @HomeOfCricket
Congratulations to Charan and Pavan!! 👏🎉🤵👰🎉👏 pic.twitter.com/5MzmfeOs5a
शादी के प्रपोजल का यह पहला मामला नहीं
पता हो कि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शादी के प्रपोजल का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल जब जेम्स एंडरसन ने अपने 500 विकेट पूरे किए थे, उस दौरान भी एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करते हुए उसे अंगूठी पहनाई थी। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज सीरीज के दौरान गाबा में भी एक फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया था।
Thinking to propose at lords nxt yr finals...will u accept gals ?
— Freak (@strangerr_18) July 14, 2018
एक क्रिकेट फैन तो ट्विटर पर पोल भी चला दिया। यूजर ने लिखा- अगले साल फाइनल्स में लॉर्ड्स में प्रपोज करने की योजना बना रहा हूं, क्या लड़कियां एक्सेप्ट करेंगी?
Having a dream of proposing at Lords is all fun and games till it hits us that we have no one to propose to 😂😂
— Naveen Samy (@ImNsamy) July 14, 2018
एक यूजर ने लिखा- लॉर्ड्स में प्रपोज करने का मेरा भी सपना है, कितना मजेदार होगा वह पल। लेकिन प्रपोज करने के लिए कोई है ही नहीं...
This just absolutely made my day!! . What a great way to propose #marraige #proposal #Lords #Cricket #indiavsengland #younglove #cooldude #CoupleGoals https://t.co/ixSMB7RqR9
— Anand Jatania (@AnandJatania) July 14, 2018
एक यूजर ने लिखा- इसने मेरा दिन बना दिया। प्रपोज करने का बेहतरीन तरीका।