काउंटी चैंपियनशिप: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन हुए खूंखार, समरसेट के खिलाफ मारा 'पंजा'
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन कांउटी चैंपियनशिप में धमाल मचा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इस वक्त काउंटी चैंपियनशिप में अपनी घातक गेंदबाज से धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने समरसेट के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन की इस तरह की गेंदबाजी अंग्रेजों के लिए चिंता का सबब बन सकता है। सर्रे की तरफ से खेलते हुए अश्विन ने दूसरी पारी में 13 ओवर की गेंदबाजी में 'पंजा' मारा। अश्विन की इस बेहतरीन गेंदबाजी का वीडियो सर्रे ने अपेन आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
अश्विन ने दूसरी पारी में स्टीवन डेवीज, टॉम लेमनबाई, जेम्स हिल्ड्रेथ, जॉर्ज बार्टलेट, वान डर मर्व और बेन ग्रीन को अपना शिकार बनाया। अश्विन की फिरकी की मदद से सर्रे ने दूसरी पारी में समरसेट को 69 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस भारतीय गेंदबाज ने कुल 15 ओवर्स में 27 रन देकर छह विकेट चटकाए। इसकी बदौलत समरसेट ने सर्रे को 249 रन का लक्ष्य दिया। मैच में एक दिन का खेल और बचा है। बता दें कि समरसेट ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे। जवाब में सरे ने 240 रन बनाए थे। पहली पारी में अश्विन मंहगे साबित हुए थे। उन्होंने 42 ओवर्स में 96 रन देकर एक विकेट लिया था। इस दौरान अश्विन ने नौ मेडन किए थे। इससे पहले अश्विन ने काउंटी चैंपियनशिप में सर्रे की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ एक बेहद खास रिकॉर्ड बनाया। अश्विन पिछले 11 वर्षों में इंग्लिश काउंटी में नई गेंद से गेंदबाजी शुरू करने वाले पहले स्पिनर बने।
Watch all six wickets for @ashwinravi99 at The Kia Oval this morning, as Somerset were bowled out for just 69.
विज्ञापन विज्ञापन
👀 @DelhiCapitals @BCCI pic.twitter.com/4ybYW4dAno — Surrey Cricket (@surreycricket) July 14, 2021
CAUTION: Master at work ☝🏼
— Delhi Capitals (Stay Home. Wear Double Masks😷) (@DelhiCapitals) July 14, 2021
Just one of 5️⃣ @ashwinravi99 wickets in the 2nd innings so far 👏🏼#CountyCricket2021pic.twitter.com/NpXkSoCZRv
टीम इंडिया की छुट्टी खत्म, चार अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत चार अगस्त से शुरू होगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया को 20 दिन का ब्रेक मिला था। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपने परिवारों के साथ खूब मस्ती की। आज यानी 14 जुलाई को टीम इंडिया की छुट्टी खत्म हो रही है। आज भारतीय टीम लंदन में इकट्ठा होगी और डरहम के लिए रवाना होगी। टीम इंडिया को सेलेक्ट काउंटी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलना है। यह मैच 20-22 जुलाई तक खेला जाएगा।