फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Coronavirus Indian bowler Ravichandran ashwin appeals with all to respect nature

कोरोना वायरस पर अश्विन ने कहा- इंसान को अधिक जिम्मेदार बनने के लिए कह रही है धरती

Wed, 18 Mar 2020 07:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Mar 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Indian bowler Ravichandran ashwin appeals with all to respect nature
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सभी नागरिकों से सामाजिक दूरी बनाने की आदत डालने और समाज का ध्यान रखने की अपील की। दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बुधवार को 8000 के आंकड़े को पार कर गई, वहीं इससे प्रभावित होने वालों की संख्या भी दो लाख से अधिक हो गई।

विज्ञापन


खेल जगत को विश्व स्तर पर प्रभावित करने वाले इस वायरस को लेकर अब खिलाड़ी भी आगे आकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अश्विन ने भी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की। 
विज्ञापन


अश्विन ने ट्वीट किया,‘यह धरती मानव जाति को चुनौती दे रही है। वह हमसे पूछ रही है कि क्या हम समाज के प्रति जिम्मेदार बन सकते हैं। वह हमसे पूछ रही है कि क्या हम ईमानदार हो सकते हैं और किसी अन्य व्यक्ति की भलाई के लिए खुद को सीमाओं में बांध सकते हैं। सोच समझकर जवाब देने के लिए कुछ कड़े सवालों का सामना करें। सुरक्षित रहें और सवालों का जवाब दें हाथ जोड़कर। कोरोना वायरस।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इससे पहले अश्विन ने चेन्नई के लोगों को लेकर भी नाराजगी और हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा था, 'मैं इसे फिर से बताऊंगा, सामाजिक रूप से दूर रहने की बात ने चेन्नई में अभी तक लोगों का ध्यान आकर्षित नहीं किया है। इसका एकमात्र कारण गर्मियों में उनका विश्वास करना हो सकता है, कि उन्हें कुछ नहीं होगा या यह सिर्फ उनका विश्वास है कि कुछ भी नहीं होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed