फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Coronavirus: Gautam Gambhir Donates two Year Salary To Pm cares Fund

आज के दिन को गौतम गंभीर ने बनाया यादगार, कोरोना के खिलाफ जंग में दी दो साल की सैलरी

Thu, 02 Apr 2020 01:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Gautam Gambhir Donates two Year Salary To Pm cares Fund
गौतम गंभीर - फोटो : ट्विटर

2 अप्रैल 2011 यानी वह दिन जब भारतीय क्रिकेट टीम ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए विश्व कप अपने नाम किया था। खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में जरूर कप्तान धोनी ने छक्का मारकर भारत को चैंपियन बनाया हो, लेकिन इस जीत की स्क्रिप्ट लिखने वाले थे गौतम गंभीर, जिन्होंने विपरित हालातों में न सिर्फ 97 रन की पारी खेली बल्कि टीम इंडिया जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। अब अमर हो चुकी इस तारीख को यादगार बनाते हुए पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा बीजेपी सांसद गंभीर ने अपने दो साल का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में पांव पसार चुके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में योगदान देते हुए गंभीर ने न सिर्फ अपनी दो साल की सैलरी देने का एलान किया बल्कि साथ ही साथ पूर्व दिल्ली के अपने सभी नागरिकों से भी मदद और सहयोग की अपील की। गंभीर की माने तो, 'हर कोई यह पूछता है कि देश ने हमारे लिए क्या किया है, लेकिन हमें यह सोचना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं। मैं अपनी दो साल की सैलेरी पीएम केयर फंड में देता हूं।'

यह गौतम गंभीर की कोरोना के खिलाफ जंग में दूसरी मदद है, इससे पहले उन्होंने 23 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग कर ट्वीट किया और कहा, 'बिना हथियार जंग नहीं जीती जाती! कोरोना के इलाज और उपकरणों में कोई कमी ना हो इसलिए चाहता हूँ कि अस्पतालों को मेरे सांसद फंड से 50 लाख दिए जाएँ।
 

पूरी टीम की वजह से जीते थे 2011 का विश्व कप

भले ही भारतीय फैंस आज विश्व कप जीत की नौवीं सालगिरह मनाते हुए धोनी के उसी विजयी छक्के के वीडियो को ट्विटर पर ट्रेंड करा रहे हो, लेकिन अपने शतस से ठीक तीन रन पहले आउट हो जाने वाले गंभीर का कहना है कि विश्व कप जीत किसी एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी टीम की वजह से मिली थी। 

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने धोनी के छक्के की एक फोटो शेयर कर और उस जीत को याद भी किया तो उसी टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर बुरी तरह भड़क गए और जवाब दिया कि...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed