{"_id":"5e6b66e28ebc3ea4e0294d21","slug":"coronavirus-continues-to-hit-cricket-england-tour-of-sri-lanka-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा टला, होनी थी दो मैचों की टेस्ट सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना की वजह से इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा टला, होनी थी दो मैचों की टेस्ट सीरीज
Fri, 13 Mar 2020 04:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 13 Mar 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड ने श्रीलंका दौरा स्थगित कर दिया है। श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 मार्च से शुरू होने वाली थी।
विज्ञापन
ECB Statement: Test series in Sri Lanka postponed
— England and Wales Cricket Board (@ECB_cricket) March 13, 2020
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19-23 मार्च, जबकि दूसरा टेस्ट 27-31 तक खेले जाने वाला था। अब यह दोनों मुकाबले खतरनाक वायरस कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि स्थगित दोनों टेस्ट मैच फिर कब से शुरू होंगे।
विज्ञापन