फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona virus: Mohammad Hafeez among six Pakistan players to join squad for England series

कोरोना निगेटिव मिले पाकिस्तान और इंग्लैंड के क्रिकेटर्स, हफीज भी जल्द ही टीम से जुड़ेंगे

Tue, 30 Jun 2020 05:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Mohammad Hafeez among six Pakistan players to join squad for England series
मोहम्मद हफीज

इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी यहां कोरोना वायरस परीक्षण में निगेटिव रहे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि रविवार को इंग्लैंड पहुंचे पाकिस्तान के 20 खिलाड़ी और सहयोगी दल के 11 सदस्य कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाए गये। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त और सितंबर में तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलने है। टीम वारेस्टरशर में है, जहां वह 14 दिनों तक पृथकवास में रहेगी। इंग्लैंड के भी सभी खिलाड़ी और प्रबंधन से जुड़े अधिकारी तीसरे दौर की जांच में भी निगेटिव पाए गए। टीम साउथम्पटन में अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


मोहम्मद हफीज समेत छह खिलाड़ी इंग्लैंड जाएंगे
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी मंगलवार को बताया कि छह क्रिकेटरों के कोरोना वायरस जांच के दूसरे नतीजे निगेटिव आये हैं और वे टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते हैं। इनमें सलामी बल्लेबाज फखर जमां, हरफनमौला मोहम्मद हफीज, लेग स्पिनर शादाब खान, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं।
विज्ञापन


 



ये खिलाड़ी अब भी संक्रमित
कासिफ भट्टी, हारिस राऊफ, हैदर अली और इमरान खान का टेस्ट इस हफ्ते दूसरी बार पॉजीटिव आया है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पहला दल रविवार को ब्रिटेन पहुंच गया है। खिलाड़ी 14 दिन के आइसोलेशन पीरियड में हैं। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में रूट का खेलना तय नहीं, स्टोक्स करेंगे कप्तानी 
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। रूट की पत्नी कैरी इस सप्ताह मां बनने वाली वाली है और वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में रहना चाहते हैं। रूट बुधवार को टीम का शिविर छोड़ देंगे, उनकी गैरमौजूदगी में बेन स्टोक्स पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करेंगें जबकि जोस बटलर उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। अस्पताल से लौटने के बाद रूट सात दिनों तक खुद को पृथकवास में रखेंगे और 13 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed