फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona virus cases in Australia, Third and fourth Tests can swap

खतरे में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज, कोरोना वायरस की वजह से लिया जा सकता है बड़ा फैसला

Sun, 20 Dec 2020 11:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 20 Dec 2020 11:10 AM IST
सार

भारत पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से गंवाने के बाद श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रहा है। सिडनी में सात जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है जबकि अंतिम मैच 15 जनवरी में ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
 

विज्ञापन
Corona virus cases in Australia, Third and fourth Tests can swap
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सिडनी में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) भारत के खिलाफ चल रही चार मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो टेस्ट के स्थलों में अदला-बदली करने पर विचार कर सकता है। सिडनी के उत्तरी समुद्र तटों पर वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था।

विज्ञापन


‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सीए के अनुसार अब भी पहली प्राथमिकता सात से 11 जनवरी के बीच सिडनी में मैच आयोजित करना है, लेकिन सिडनी और ब्रिस्बेन के बीच तीसरे और चौथे टेस्ट मैच की अदला बदली शीर्ष विकल्प है। अगर ऐसा होता है तो सिडनी में 15 से 19 जनवरी के बीच श्रृंखला का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।’
विज्ञापन


कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण चोट से उबर रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और तेज गेंदबाज सीन एबॉट दोनों ही शनिवार को सिडनी से मेलबर्न चले गए जहां 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (दूसरा टेस्ट) खेला जाना है। रिपोर्ट के अनुसार एक वैकल्पिक योजना दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच को मेलबर्न में आयोजित करना हो सकती है। इसमें कहा गया है, ‘‘मेलबर्न में अगले दो टेस्ट मैचों का आयोजन अगला विकल्प हो सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed