फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona positive Sachin Tendulkar hospitalised a week after testing

अस्पताल में भर्ती हुए सचिन: कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर्स की सलाह में लिया फैसला

Fri, 02 Apr 2021 11:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 02 Apr 2021 11:44 AM IST
सार

  • 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए थे 47 वर्षीय सचिन
  • परिवार के दूसरे लोग सुरक्षित, घर में क्वारंटीन थे
  • हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में लिया था हिस्सा
  • सीरीज के तीन अन्य क्रिकेटर भी हुए कोरोना पॉजिटिव 
  • इरफान-यूसुफ और बद्रीनाथ भी हो चुके हैं संक्रमित
  • भारत की 2011 की विश्व कप जीत में शामिल थे
  • 10वीं वर्षगांठ पर अपने साथियों को भी दी बधाई

विज्ञापन
Corona positive Sachin Tendulkar hospitalised a week after testing
सचिन तेंदुलकर

विस्तार

27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के छह दिन बाद भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियातन, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों में घर वापस लौटने की उम्मीद है। ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें।'

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लगते ही दुनिया भर में फैले सचिन के फैंस व्याकुल हो उठे। अब 'क्रिकेट के भगवान' के बेहतर स्वास्थ्य की कामना हो रही है। 'भारत रत्न' को ट्विटर पर लोगों का प्यार मिल रहा है। पूर्व क्रिकेटर्स भी फिक्र जता रहे हैं।

 
 
 

 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलने वाले चार क्रिकेटर्स संक्रमित

बीते माह छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में रोड वर्ल्ड सेफ्टी सीरीज का आयोजन हुआ था। टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ही थे। खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराने के बाद मुंबई लौटे सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए। इसी दिन शाम होते-होते यूसुफ पठान ने भी खुद के संक्रमित होने की बात कही। इसी टूर्नामेंट में खेलने वाले अन्य दो खिलाड़ी इरफान पठान और एस बद्रीनाथ भी बाद में कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की थी और खुद को घरों में क्वारंटीन करने की बात की थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़े नियमों के बावजूद स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरा होता था और सामाजिक दूरी तो दूर लोग मास्क भी नहीं पहनते थे।

देश में कोरोना बेकाबू

देश में कोरोना का कोहराम चरम पर है। कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सर्वाधिक 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को 469 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

 
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 81,466 नए मरीज मिले जबकि 469 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। गुरुवार के दिन सामने आए मरीजों से आज की तुलना करें तो लगभग संक्रमित मरीजों में नौ हजार का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं कोविड-19 से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,63,396 हो गई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। एक अप्रैल से देश में कोरोना टीकाकरण की तीसरा चरण शुरू हुआ और अबतक 6,87,89,138 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed