फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corey Anderson loves to eat Indian street food specialty chat papdi

भारत के स्ट्रीट फूड का दीवाना है यह कीवी ऑलराउंडर, जड़ चुका है 36 गेंद पर शतक

Sun, 14 Jan 2018 09:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Corey Anderson loves to eat Indian street food specialty chat papdi
कोरी एंडरसन - फोटो : File
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने अपने भारत के बारे में बड़ा ही दिलचस्प खुलासा किया है। दरअसल एंडरसन को इंडिया का स्ट्रीट फूड बेहद पसंद हैं। उसमें से भी 'चाट पापड़ी' उनकी पसंदीदा डिश है। 
विज्ञापन


बता दें कि कोरी एंडरसन को न्यूजीलैंड में खेले जा रहे इस बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। एंडरसन खुद 2008 में इस टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुके हैं। 
विज्ञापन


आईसीसी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो कुछ रोचक सवालों का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो कि एंडरसन आईपीएल में खेलते हैं और इस टूर्नामेंट के दौरान उनका अधिकतर समय भारत में ही बितता है। इस वीडियो में उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि अगर वो आज एक क्रिकेटर नहीं होते तो क्या होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में उनसे उनके पसंदीदा खाने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे 'चाट पापड़ी' खाना बहुत पसंद है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुझे 'पोकीमॉन कार्टून' देखना अच्छा लगता है। 


एंडरसन ने बताया कि अब तक के क्रिकेट करियर में उनकी पसंदीदा पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वाली थी। उस मैच में उन्होंने 60 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। बता दें कि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 में 36 गेंद पर शतक जड़कर सनसनी फैला दी थी।

उन्होंने आगे बताया कि अगर मैं आज क्रिकेटर नहीं होता तो एक होम डिजाइनर होता। मुझे घर सजाना बेहद पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed