फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corbin Bosch replaces Nortje in South Africa Champions Trophy squad

Champions Trophy: चोटिल नॉर्त्जे की जगह यह स्टार दक्षिण अफ्रीकी टीम में, ऑलराउंड प्रदर्शन से कर चुका है कमाल

Sun, 09 Feb 2025 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

नॉर्त्जे पिछले महीने पीठ में चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। वह पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे हैं और वापसी करने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
Corbin Bosch replaces Nortje in South Africa Champions Trophy squad
कॉर्बिन बॉश - फोटो : Twitter

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा है। इससे पहले सभी टीमें अपनी फाइनल स्क्वॉड को तय करने में व्यस्त है। 12 फरवरी चोटिल खिलाड़ियों को रिप्लेस करने या टीम में बदलाव करने की आखिरी तारीख है। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को चोटिल तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे के रिप्लेसमेंट का एलान किया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश को स्क्वॉड में शामिल किया है। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के साथ रखा गया है। 
विज्ञापन

नॉर्त्जे पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे
नॉर्त्जे पिछले महीने पीठ में चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। वह पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे हैं और वापसी करने में नाकाम रहे हैं। 30 साल के बॉश ने पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और अब तक सिर्फ एक वनडे खेल पाए हैं। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने उस मैच में एक विकेट लिया था और नाबाद 40 रन बनाए थे। इसके अलावा वह एक टेस्ट भी खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 81 की औसत से 81 रन बनाए हैं और पांच विकेट भी लिए हैं। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। 63 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मफाका को भी रिजर्व के तौर पर टीम से जोड़ा गया
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'बॉश के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी यात्रा रिजर्व के रूप में टीम में शामिल किया है। बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी के साथ दो तेज गेंदबाज वनडे (त्रिकोणीय) सीरीज के शेष के लिए टीम में शामिल होने के लिए रविवार को पाकिस्तान की यात्रा करेंगे।' पिछले महीने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने कहा था कि नॉर्त्जे 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

2023 विश्व कप भी नहीं खेल पाए थे नॉर्त्जे
नॉर्त्जे पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण भारत में 2023 क्रिकेट विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। 31 वर्षीय नॉर्त्जे की विविधता, उछाल और गति सफेद गेंद क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सफलता की कुंजी रही है। तेज गेंदबाज ने 22 वनडे में 36 विकेट और 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 53 विकेट लिए हैं। नॉर्त्जे ने वनडे में आखिरी बार 15 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed