Copa America: सचिन ने ऐतिहासिक जीत पर अर्जेंटीना को दी बधाई, मेसी को लिखा खास संदेश
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कोपा अमेरिका फाइनल जीतने पर अर्जेंटीना और उसके कप्तान लियोनल मेसी को बधाई दी है। कोपा अमेरिका फाइनल में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराकर खिताब जीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी और उनकी टीम को कोपा अमेरिका फाइनल जीतने पर बधाई दी है। 11 जुलाई को माराकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने चिरप्रतिद्वंदी ब्राजील को खिताबी मुकाबले में 1-0 से हराया। कप्तान लियोनल मेसी की टीम ने साल 1993 के बाद से पहली बार खिताब जीता। वहीं अपनी मेजबानी में ब्राजील पहली बार कोपा अमेरिका फाइनल हारा है।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खिताब जीतने के बाद जश्न मनाते हुए खिलाड़ियों की तस्वीर ट्विटर के जरिए शेयर कर लिखा, यह अर्जेंटीना की ऐतिहासिक जीत है, खासकर मेसी के लिए जिनका शानदार करियर रहा है। उन्होंने आगे लिखा, प्रेरित करना जारी रखिए।
Heartiest congratulations to @Argentina on winning the #CopaAmericaFINAL.
विज्ञापन विज्ञापन
It is a historic win for all the Argentinians, and is an icing on the cake for Messi who has had such a stellar career. Continue inspiring. pic.twitter.com/5oaxHf1A1N— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 11, 2021
दूसरे ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने ब्राजील के दर्द को स्वीकार करते हुए कहा, उन्हें खुद पर गर्व होना चाहिए, फाइनल में मिली हार के दर्द् के समझा जा सकता है, यह मोड़ की तरह है और सड़क अभी खत्म नहीं हुई है, वे मजबूती के साथ वापसी करेंगे उन्हें अपने पर गर्व है।
The pain of losing a final is understandable. But this is just a bend in the road, not end of the road for @neymarjr & @CBF_Futebol.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 11, 2021
They’ll bounce back stronger and do themselves proud. pic.twitter.com/K6B8tLT4WP
ब्राजील पर खिताबी जीत दर्द करने के बाद मेसी भावुक हो गए और मैदान पर घुटने के बल बैठ गए। यह अर्जेंटीना के लिए ऐतिहासिक पल था। क्योंकि मेसी की टीम ने 28 साल के लंबे अंतराल के बाद कोपा अमेरिका फाइनल जीता। मेहमान टीम ने 1993 के बाद से पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले मेसी की कप्तानी में दो बार टीम फाइनल में पहुंची और उसे दोनों बार हार का सामना करना पड़ा।
लेकिन इस बार लियोनल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन और खिताब जीतने में सफल रही। टीम के लिए 22वें मिनट में डि मारिया ने गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। उसके बाद ब्राजील की तरफ से लगातार गोल करने की कोशिश की गई लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षा पंक्ति के चलते उसकी एक न चली।