IND vs NZ Video: क्या हार्दिक पांड्या को दिया गया गलत आउट? फैंस ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल
तीसरे अंपायर ने हार्दिक पांड्या को क्लीन बोल्ड आउट दिया, जबकि रीप्ले में दिख रहा था कि गिल्लियां विकेटकीपर के ग्लव्स से गिरी हैं। ऐसे में हार्दिक के आउट होने पर जमकर बवाल हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मैच में हार्दिक पांड्या भी काफी चर्चा में रहे। पांड्या ने गेंद और बल्ले के साथ ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन वह जिस तरीके से आउट हुए। उसमें जमकर विवाद हुआ।
Was Hardik Pandya really out ??#CricketTwitter looks like keeper gloves hit bells .. pic.twitter.com/2ycbZzCDX4
— Paresh Deshmukh (@PareshD12462540) January 18, 2023
How's that a bowled?? #HardikPandya𓃵 #INDvNZ #notout 🤣🤣 pic.twitter.com/D5pwFUZRoB
— Dr. Ayush (@Alwaysayush) January 18, 2023
मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद ली तो तीसरे अंपायर ने हार्दिक को क्लीन बोल्ड करार दिया। इसके बाद अंपायर के फैसले पर जमकर विवाद हुआ। क्योंकि रीप्ले में साफ देखा जा सकता था कि गिल्लियां विकेटकीपर के दस्तानों से गिरी हैं। गेंद का स्टंप या गिल्लियों के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ, जबकि हार्दिक को क्लीन बोल्ड आउट दिया गया।
Clear Not out 😬
— palakurapappu (@mabbuman1) January 18, 2023
Poor umpiring 🤬#INDvsNZ #HardikPandya𓃵 #ShubmanGill pic.twitter.com/o2VukKs9Fh
हार्दिक इस मैच में 38 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट के साथ ही भारत का स्कोर 251/5 हो गया और टीम इंडिया फिर 98 रन ही बना पाई। इनमें से अधिकतर रन शुभमन गिल के बल्ले से आए, जबकि दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। अगर हार्दिक उस समय आउट नहीं होते तो भारत और भी बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता था।
इस मैच में भारत ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से आठ विकेट पर 349 रन बनाए और कीवी टीम को 337 रन पर रोक दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।