फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Controversy: 'Gambhir said objectionable things about Ganguly', Manoj Tiwari new revelation about Indian Coach

Controversy: 'गंभीर ने गांगुली के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं', मनोज तिवारी का भारतीय कोच को लेकर नया खुलासा

Fri, 24 Jan 2025 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jan 2025 09:20 AM IST
सार

नोज तिवारी ने उस झगड़े पर खुलकर बात की है और उन्होंने यहां तक कहा है कि गंभीर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही थीं। तिवारी ने कहा कि गंभीर ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी थीं।

विज्ञापन
Controversy: 'Gambhir said objectionable things about Ganguly', Manoj Tiwari new revelation about Indian Coach
सौरव गांगुली, मनोज तिवारी, गौतम गंभीर - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की हार के बाद से गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं। ऐसी खबरें हैं कि भारत के मुख्य कोच के रूप में उन पर तलवार लटक रही है। इसी बीच गंभीर भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने भी उन पर एक के बाद एक कई जुबानी हमले किए हैं। गौतम गंभीर और मनोज तिवारी का इतिहास काफी मुश्किलों भरा रहा है। आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स में एक साथ रहते हुए दोनों भिड़ गए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा 2015 रणजी ट्रॉफी में बंगाल के तिवारी और दिल्ली के गंभीर के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान पर एक खेल के दौरान खूब बहस हुई थी। इस घटना को हर मीडिया हाउस ने कवर किया था। अब मनोज तिवारी ने उस झगड़े पर खुलकर बात की है और उन्होंने यहां तक कहा है कि गंभीर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही थीं। तिवारी ने कहा कि गंभीर ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी थीं।
विज्ञापन

तिवारी ने कही यह बात
मनोज तिवारी ने लल्लटॉप पर कहा, 'मैंने कभी किसी को इस तरह की गालियां देते नहीं सुना। अगर कोई आपको गंदी गाली देता है, तो आपको इसका जवाब तो देंगे। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो गालियों को चुपचाप संभाल सके। मैंने उनसे पूछा, गौती भाई, आप इस तरह क्यों बात कर रहे हैं? फिर ओवर खत्म हो गया और मैं आपा खो बैठा। गंभीर ने मुझसे कहा, शाम को मुझसे मिलो, मैं तुम्हारी पिटाई कर दूंगा'। मैंने कहा, शाम क्यों? चलो अभी लड़ाई करते हैं। मैच दिल्ली में था। किसी भी खिलाड़ी ने मुझसे इस तरह से बात नहीं की। वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मियों ने उनके मुंह से निकले सभी शब्दों को सुना।'

गंभीर ने अंपायर को धक्का दिया
उन्होंने कहा, 'अंपायर बीच में आए और गंभीर ने उन्हें भी धक्का दे दिया। फिर ओवर खत्म हुआ और मैं नॉन स्ट्राइकर एंड पर था। गंभीर मिड ऑफ पर आकर मुझे फिर से गाली देने लगा। अंपायर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। वह एक बड़ा खिलाड़ी है और वे डरते हैं कि वह उनके खिलाफ अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकता है। तब सौरव गांगुली बोर्ड में नए थे। गंभीर ने सौरव गांगुली के बारे में पूरी तरह से बकवास करना शुरू कर दिया। गंभीर ने गांगुली पर बोर्ड में आने के लिए 'स्रोत' का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुझसे यहां तक कहा कि आप वही काम कर रहे हैं। उन्होंने यह बात मैदान पर कही।'
विज्ञापन

गांगुली को बता चुके तिवारी
जब एंकर ने तिवारी से पूछा, 'क्या आपने सौरव गांगुली को घटना के बारे में बताया?' तो इस पर मनोज तिवारी ने कहा, 'हां मैंने बताया था और गांगुली की प्रतिक्रिया कुछ  इस तरह थी, 'ठीक है'। फिर उन्होंने कहा, 'देखता हूं'। मेरा काम उन्हें बताना था। मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को गुस्से से संबंधित समस्या है।' गौतम गंभीर के कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अनुबंध की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद समीक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed