फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Complete Your Over and Chill, Yuzvendra Chahal Shares What Advise MS Dhoni Gave Him During His Expensive Spell

खुलासा: चहल ने टी-20 में चार ओवर में लुटाए थे 64 रन, बताया क्या कहकर कप्तानी धोनी ने बढ़ाया था हौसला

Wed, 02 Feb 2022 08:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 02 Feb 2022 08:26 PM IST
सार

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से अंदर-बाहर हो रहे हैं। वह लगातार अपने फॉर्म को लेकर भी संघर्ष कर रहे हैं। फिलहाल उनकी नजर आईपीएल के आगामी मेगा ऑक्शन पर है। चहल ने इससे पहले अपने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है।

विज्ञापन
Complete Your Over and Chill, Yuzvendra Chahal Shares What Advise MS Dhoni Gave Him During His Expensive Spell
एमएस धोनी और युजवेंद्र चहल

विस्तार

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से अंदर-बाहर हो रहे हैं। वह लगातार अपने फॉर्म को लेकर भी संघर्ष कर रहे हैं। फिलहाल उनकी नजर आईपीएल के आगामी मेगा ऑक्शन पर है। चहल ने इससे पहले अपने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है। चहल ने धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुलदीप यादव के साथ मिलकर एक सफल स्पिन जोड़ी बनाई। 

विज्ञापन


रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चहल ने 2018 में एक टी-20 मैच को याद किया जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 64 रन दिए थे। उस मैच में बेहद महंगे साबित हुए चहल ने उस समय के अनुभव साझा किया और धोनी के एक वाकये को याद किया। उन्होंने कहा कि उस दिन धोनी उनके पास आए और अफ्रीका के खिलाफ कठिन स्पैल के दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। 
विज्ञापन


युजवेंद्र चहल ने बताया कि एक बार, मैं 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 मैच में 64 रन खा गया था। क्लासेन ने मुझे एक ग्राउंड के बाहर छक्का लगाया तब माही (धोनी) भाई ने मुझे राउंड द विकेट आने के लिए कहा था। मैंने ठीक वैसा ही किया लेकिन उसने मुझे मिड-विकेट पर सबसे बड़ी बाउंड्री पर छक्का लगाया। फिर माही भाई मेरे पास आए और मैंने पूछा, 'हां माही भाई, अब मुझे क्या करना चाहिए?'। उन्होंने कहा 'कुछ नहीं, मैं बस अचानक आपके पास आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाद में मुझे कहा कि मैं जानता हूं आज तुम्हारा दिन नहीं है बस अपने चार ओवर खत्म करो और चिल करो। चहल ने बताया कि धोनी भाई की उस बात से बहुत आत्मविश्वास मिला था। अगर उस दिन उन्होंने मुझे डांटा होता तो मेरा आत्मविश्वास और भी नीचे गिर जाता। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी चहल को कोई ज्यादा कामयाबी नहीं मिली और अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वे भारत में जरूर अपनी फॉर्म को वापस पा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed