फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Coin fails to land on either side during toss in Nepal vs Hong Kong U19 match,Unprecedented 

NEPvHK: टॉस के दौरान हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख सब रह गए हक्के-बक्के

Wed, 10 Jul 2019 06:28 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 10 Jul 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
Coin fails to land on either side during toss in Nepal vs Hong Kong U19 match,Unprecedented 
नोपाल बनाम हॉन्ग कॉन्ग - फोटो : pti

क्रिकेट के खेल शुरू होने से पहले टॉस किया जाता है। टॉस की शुरुआत सिक्का उछालने से होती है, जिसके बाद यह तय होता है कि किसकी बल्लेबाजी और किसकी गेंदबाजी। मगर नेपाल और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होने वाले मैच में टॉस के दौरान जो हुआ उसे देख सब हैरान रह गए।

विज्ञापन


जी हां, नेपाल और हॉन्ग कॉन्ग के बीच ईस्टर्न रीजन 2019 का मुकाबला मंगलवार को किनरारा ओवल, मलयेशिया में खेला गया। मैच से पहले टॉस के दौरान जब सिक्का उछाला तो गया, लेकिन जब सिक्का नीचे गिरा तो न वह हेड और न टेल आया, जबकि सिक्का सीधे खड़ा हो गया। 
विज्ञापन

 

इसके बाद रेफरी ने दोबारा टॉस करने को कहा, जिसके बाद नेपाल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल ने हॉन्ग कॉन्ग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने नेपाल के लिए 96 रनों का टारगेट रखा। हॉन्ग कॉन्ग की टीम 43.1 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। नेपाल ने फाइनल में 16.1 ओवर में 96 रन बनाकर टूर्नमेंट जीता। 

इससे पहले, नेपाल ने मलयेशिया को सात विकेट से हराया था और हॉन्ग कॉन्ग ने सिंगापुर को डीएलएस (DLS) नियम से सिंगापुर को 51 रनों से हराया था। नेपाल अब दो अगस्त से श्रीलंका में शुरू हो रहे एशिया कप में भाग लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed