फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   coach Gautam Gambhir Press conference before Sydney test against Australia talk about rift in Dressing Room

BGT: 'ड्रेसिंग रूम में जब तक ईमानदार लोग, भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में'; अनबन की खबरों पर गंभीर की दो टूक

Thu, 02 Jan 2025 08:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Jan 2025 08:38 AM IST
सार

मेलबर्न में मिली करारी हार के बाद ऐसी खबरें आई थी कि गंभीर ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी नाराज हुए थे और उन्होंने कहा था कि बस अब बहुत हुआ। गंभीर ने साथ ही रणनीति के तहत नहीं खेलने पर भी खिलाड़ियों पर नाराजगी व्यक्त की थी।

विज्ञापन
coach Gautam Gambhir Press conference before Sydney test against Australia talk about rift in Dressing Room
गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट से पहले ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर आने पर नाराजगी व्यक्त की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले गंभीर इस बात से खफा हुए कि खिलाड़ियों और कोच के बीच चर्चा मीडिया में लीक हो रही है जो अच्छी बात नहीं है। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ नाराजगी की आई थीं खबरें 
मालूम हो कि मेलबर्न में मिली करारी हार के बाद ऐसी खबरें आई थी कि गंभीर ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी नाराज हुए थे और उन्होंने कहा था कि बस अब बहुत हुआ। गंभीर ने साथ ही रणनीति के तहत नहीं खेलने पर भी खिलाड़ियों पर नाराजगी व्यक्त की थी। उल्लेखनीय है कि भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 1-2 से पिछड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'खिलाड़ी-कोच की बातें ड्रेसिंग रूम तक रहें'
गंभीर ने पांचवें टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कोच और खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए। भारतीय क्रिकेट तब तक सुरक्षित हाथों में है, जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग मौजूद हैं। सिर्फ एक चीज आपको टीम में रख सकती है और वो है प्रदर्शन। टीम पहले की भावना सबसे ज्यादा मायने रखती है। खिलाड़ी अपना पारंपरिक गेम खेल सकते हैं, लेकिन टीम स्पोर्ट्स में व्यक्तिगत खिलाड़ी सिर्फ अपना योगदान देते हैं। 
विज्ञापन

हाल ही में कुछ मीडिया में खबरें चली थी कि मेलबर्न में चौथे टेस्ट में हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में तनावपूर्ण माहौल हो गया था और गंभीर टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी नाराज हुए थे। गंभीर ने इरादे और टीम हित के बीच टकराव के बारे में भी बात की थी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे चर्चा की गई योजनाओं को क्रियान्वित करने के बजाय अपने हिसाब से काम कर रहे हैं। उन्होंने चर्चा की थी कि सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद से बल्लेबाज पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया था।

चोटिल आकाश दीप रहेंगे बाहर
गंभीर ने इस बात की पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज आकाश दीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। उन्होंने कहा, तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ में दिक्कत के कारण बाहर हैं। मुझे उम्मीद है कि हम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रहेंगे। सिर्फ इस बारे में बात होनी चाहिए कि हम किस तरह इस सीरीज में खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed